{"_id":"65f836748d18988ec1085edf","slug":"karan-johar-announced-his-new-film-bad-newz-vicky-kaushal-triptii-dimri-ammy-virk-details-inside-2024-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bad Newz: बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे विक्की-तृप्ति और एमी विर्क, करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दी 'बैड न्यूज'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bad Newz: बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे विक्की-तृप्ति और एमी विर्क, करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दी 'बैड न्यूज'
अभिनेता विक्की कौशल ने सोमवार (18 मार्च ) को अपनी नई फिल्म के बारे में अपडेट देकर फैंस को उत्साहित कर दिया है। विक्की ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी आगामी फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी नजर आने वाले हैं। अभिनेता की इस घोषणा के बाद अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस फिल्म के नाम का एलान करते हुए इसका आधिकारिक मोशन पोस्टर साझा किया है।
2 of 5
बैड न्यूज
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म का बैड न्यूज रखा गया है, जिसे इस साल सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एलान करते हुए करण ने लिखा, “सबसे मनोरंजक हंगामा के लिए तैयार हो जाइए।'' इस पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि यह कॉमेडी फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म को 19 जुलाई 2024 बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।
पिछले साल विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं, जिसमें दोनों एक साथ गाने की शूटिंग करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन बंदिश बैंडिट्स बना चुके निर्देशक आनंद तिवारी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैड न्यूज
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी एनिमल की सफलता के बाद मौजूदा समय में कई फिल्मों में काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 की शूटिंग शुरू की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।