{"_id":"65f7d3a8b9b5bf99240c409d","slug":"lakme-fashion-week-2024-finale-aditya-roy-kapur-janhvi-kapoor-showstopper-for-kalki-ananya-panday-fire-on-ramp-2024-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lakme Fashion Week 2024: रैंप पर जाह्नवी-आदित्य ने रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा, अनन्या पांडे ने भी मचाया धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lakme Fashion Week 2024: रैंप पर जाह्नवी-आदित्य ने रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा, अनन्या पांडे ने भी मचाया धमाल
इन दिनों 'लैक्मे फैशन वीक 2024' खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। 'लैक्मे फैशन वीक' का मंच हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारों से सजा हुआ रहा। बीते दिन 17 मार्च को इस फैशन शो का आखिरी दिन था। इस दौरान कई फिल्मी सितारों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। रैंप पर जाह्नवी कपूर ने हर बार की तरह इस बार भी लोगों को अपने अंदाज से दीवाना बनाया। इस बार जाह्नवी रैंप पर अकेली नहीं, बल्कि उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी चलते दिखाई दिए।
आदित्य रॉय कपूर और जाह्नवी कपूर ने फैशन शो के आखिरी दिन रैंप पर कल्कि लेबल के लिए एक साथ वॉक किया। दोनों स्टार्स के वॉक ने रैंप पर आग लगा दी। कल्कि के लिए शो-स्टापर बनें आदित्य और जाह्नवी बेहद ही रॉयल अंदाज में नजर आए। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रैंप पर चलते दिखाई दिए।
इस दौरान मेहरून कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में जाह्नवी बेहद स्टाइलिश नजर आईं। वहीं, आदित्य काले रंग के आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। एक तरफ आदित्य 'लैक्मे फैशन वीक 2024' में जाह्नवी के साथ नजर आए। वहीं, उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे अकेले रैंप पर जलवा बिखरेती हुई दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या काले रंग की मिनी ड्रेस में बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दीं। उन्होंने इसके साथ काले रंग के लॉन्ग बूट्स पहने हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स, डार्क आईमेकअप और ब्राउन लिपशेड के साथ अपने लुक को पूरा किया था। डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए अनन्या ने रैंप पर वॉक किया।
'लैक्मे फैशन वीक 2024' के 5वें और आखिरी दिन आदित्य रॉय कपूर, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे के अलावा ऋचा चड्ढा, अली फजल, विजय वर्मा, अर्जुन रामपाल और ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी समेत तमाम सितारे रैंप पर जलवा बिखरते हुए दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।