फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday Box Office: 'योद्धा' के सामने नहीं चला अदा की 'बस्तर' का जादू, सौ करोड़ के पार पहुंची 'शैतान'

Mon, 18 Mar 2024 09:34 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 18 Mar 2024 09:34 AM IST
सार

इस शुक्रवार को दो फिल्मों 'योद्धा' और 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। वहीं, अजय देवगन-आर माधवन अभिनीत 'शैतान' और यामी गौतम अभिनीत 'आर्टिकल 370' पहले से सिनेमाघरों में लगी हुई है।

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Yodha Bastar The Naxal Story Article 370 Shaitaan Latest Occupancy and Earning
योद्धा, बस्तर, शैतान - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में एक के बाद एक लगातार कई फिल्में दस्तक दे रही हैं। ये फिल्में दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने में जुटी हुई हैं। इस शुक्रवार को दो फिल्मों 'योद्धा' और 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। वहीं, अजय देवगन-आर माधवन अभिनीत 'शैतान' और यामी गौतम अभिनीत 'आर्टिकल 370' पहले से सिनेमाघरों में लगी हुई है। इन सभी फिल्मों का दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है। तो आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर रविवार को इन फिल्मों का क्या हाल रहा... 

Sunday Box Office Collection Yodha Bastar The Naxal Story Article 370 Shaitaan Latest Occupancy and Earning
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
योद्धा

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी स्टारर 'योद्धा' ने 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित इस मूवी को दर्शकों और समीक्षकों दोनों के जरिए खूब सराहना मिली है। फिल्म में सिद्धार्थ एक कुशल सैनिक के किरदार में हैं, जो हाइजैक विमान को बचाने की कोशिशों में जुटे होते हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शनिवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, रविवार यानी तीसर दिन फिल्म ने सात करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह अब इसका टोटल कलेक्शन 16.85 करोड़ रुपये हो गया है। 

एल्विश की गिरफ्तारी पर दोस्त मुनव्वर का चौंकाने वाला रिएक्शन

Sunday Box Office Collection Yodha Bastar The Naxal Story Article 370 Shaitaan Latest Occupancy and Earning
बस्तर द नक्सल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बस्तर द नक्सल स्टोरी

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी बहुचर्चित फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' भी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने 'योद्धा' के साथ यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म में अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। इस मूवी ने टिकट विंडो पर 40 लाख रुपये की ओपनिंग ली। वहीं, रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये की कमाई की। 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 90 लाख का कारोबार किया। अब तक का इसका कुल कलेक्शन 2.05 करोड़ रुपये हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Yodha Bastar The Naxal Story Article 370 Shaitaan Latest Occupancy and Earning
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शैतान

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ की कहानी काले जादू के इर्द-गिर्द घूमती है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वहीं, 10वें दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 103.05 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Yodha Bastar The Naxal Story Article 370 Shaitaan Latest Occupancy and Earning
आर्टिकल 370 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्टिकल 370

आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी 'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरा है। यामी गौतम अभिनीत यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई है। फिल्म ने रविवार को 1.60 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही 'आर्टिकल 370' का कुल कारोबार 72.50 करोड़ रुपये हो गया है। 

Nick Jonas: पत्नी प्रियंका और बेटी के साथ वक्त गुजारने मुंबई पहुंचे निक जोनस, होली पार्टी में भी होंगे शामिल!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed