{"_id":"5d58f2538ebc3e89b9232c68","slug":"priyanka-chopra-reached-in-black-dress-with-nick-jonas-at-joe-jonas-birthday-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेठ की बर्थडे पार्टी में ट्रांसपैरेंट ड्रेस पहन पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, हाथ थामे नजर आए निक जोनस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेठ की बर्थडे पार्टी में ट्रांसपैरेंट ड्रेस पहन पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, हाथ थामे नजर आए निक जोनस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक जोनस के साथ अपने जेठ जो जोनस की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं । ये पार्टी न्यूयॉर्क में थी । बॉन्ड थीम पर ये पार्टी रखी गई थी । पार्टी में हर किसी ने बॉन्ड थीम के हिसाब से ही कपड़ों का चयन किया। इस बीच प्रियंका और निक भी ब्लैक मैचिंग ड्रेस में दिखाई दिए ।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
निक ब्लैक कलर के सूट में बॉन्ड लुक में पहुंचे थे । वहीं प्रियंका चोपड़ा ब्लैक ट्रांसपैरेंट ड्रेस में नजर आईं । प्रियंका इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । दोनों की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस ने प्रियंका के इस लुक को काफी पसंद किया है ।
वहीं जो अपनी बर्थडे पार्टी में व्हाइट सूट पहने नजर आए। उनके साथ पत्नी सोफी टर्नर भी थीं । सोफी ब्लू कलर की हाई स्लिट ड्रेस पहने दिखीं । पिछले दिनों प्रियंका और सोफी टर्नर मियामी में थीं । दोनों की साथ में शॉपिंग करते कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं ।
बता दें कि प्रियंका पिछले दिनों लॉस एंजेलिस में हुए एक ईवेंट में पहुंची थीं। यहां एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका से सवाल पूछा कि 'आप शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना अंबेसडर हैं और आप पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित कर रही हैं। एक पाकिस्तानी के रूप में, लाखों लोगों ने, मेरे जैसे लोगों ने आपका समर्थन किया है।' महिला बोल रही होती हैं कि तभी उनका माइक थोड़ी देर के लिए बंद हो जाता है तब प्रियंका उनसे कहती हैं कि 'हां आप कहिए मैं आपको सुन रही हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
महिला के सवाल पर प्रियंका कहती हैं कि 'पाकिस्तान में मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका मैं समर्थन करूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे खेद है कि अगर मैं उन लोगों की भावनाओं को आहत करती हूं जो मुझे प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि हम सभी के लिए एक बीच का रास्ता भी है। जिस पर हम सभी को चलना होगा। ठीक वैसे ही जैसे आप भी करते हैं। जिस तरह से आप अभी मेरे पास आए थे। आप इस तरह चिल्लाओ मत। हम सभी प्यार के लिए यहां हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।