फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई सिद्धार्थ के इस अभिनेत्री संग अफेयर पर ये बोलीं प्रियंका, अंबानी के इवेंट में साथ हुए थे स्पॉट

Fri, 27 Sep 2019 12:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 27 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra reaction on brother Siddharth Chopra Neelam Upadhyaya affair
Priyanka Chopra, Siddharth and Neelam - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 'द स्काई इज पिंक' फिल्म के प्रमोशन के दौरान लगातार किसी ना किसी मुद्दे पर बेबाकी से बयान दे रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने सलमान खान और निक जोनस से अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया तो वहीं अब भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रिश्ते पर बयान दिया। प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई टूटने के बाद वह अंबानी खानदान के गणेशोत्सव में एक लड़की के साथ स्पॉट हुए थे। इसके बाद से दोनों का नाम जुड़ने लगा। अब इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। 

Priyanka Chopra reaction on brother Siddharth Chopra Neelam Upadhyaya affair
priyanka chopra - फोटो : social media

मुंबई मिरर वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपने भाई के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया। इस इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय के बारे में पूछा गया। नीलम वहीं हैं जिसके साथ सिद्धार्थ को स्पॉट किया गया था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'मैं दूसरों की जिंदगी के बारे में बोलना पसंद नहीं करती। इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। जब अगली बार उससे मिलना तो पूछ लेना।' 

Priyanka Chopra reaction on brother Siddharth Chopra Neelam Upadhyaya affair
Siddharth Chopra Neelam Upadhyaya - फोटो : Social Media

नीलम और सिद्धार्थ मुंकेश अंबानी के घर गणपति पूजा में साथ गए थे। इतना ही नहीं इस खास मौके पर दोनों ने एक की रंग ड्रेस पहनी हुई थी। सिद्धार्थ ने डार्क ब्लू और क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा पहना था, वहीं नीलम ने भी डार्क ब्लू कलर की गाउन पहनी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra reaction on brother Siddharth Chopra Neelam Upadhyaya affair
नीलम उपाध्याय - फोटो : social media

नीलम अभी 25 साल की हैं और गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। नीलम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'मि.7' से की थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। नीलम ने कुछ ही फिल्में की हैं। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की बात करें सगाई के कुछ दिन बाद ऐसी खबरें आईं प्रियंका की भाभी की सर्जरी होनी है। सर्जरी शादी से पहले ही होनी है। ऐसे में शादी की डेट तक उनका ठीक हो पाना मुश्किल है। इस वजह से शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra reaction on brother Siddharth Chopra Neelam Upadhyaya affair
Siddharth and Ishittaa - फोटो : file photo

इस बीच प्रियंका चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ ने इशिता को अनफॉलो भी कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई टूटने की खबर को मधु चोपड़ा ने कंफर्म किया था। उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ और इशिता ने आपसी सहमति से शादी ना करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें:- शाहरुख खान को इस अभिनेता ने कहा 'ढक्कन' और 'डब्बा', अब बोला- 'हो रही शर्मिंदगी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed