बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका भारत आई हुई हैं। पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ वह मुंबई में ही हैं। बीते दिनों बेटी और पति के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब अभिनेत्री के बॉलीवुड में वापसी को लेकर खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक अपने अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट के चलते प्रियंका इन दिनों मुंबई में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ फिर से सहयोग करने के लिए बातचीत कर रही हैं।
Priyanka Chopra: बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा! संजय लीला भंसाली की फिल्म में आएंगी नजर?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 22 Mar 2024 08:39 AM IST
सार
प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में वापसी को लेकर खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ फिर से सहयोग करने के लिए बातचीत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन