{"_id":"5b5c035a4f1c1ba61f8b58e2","slug":"priyanka-chopra-refuses-to-share-poster-wisha-patani-in-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' में सलमान खान को टक्कर देना चाहती थीं प्रियंका, मेकर्स ने नहीं मानी डिमांड तो छोड़ी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' में सलमान खान को टक्कर देना चाहती थीं प्रियंका, मेकर्स ने नहीं मानी डिमांड तो छोड़ी फिल्म
Sat, 28 Jul 2018 11:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में खलबली मचाई हुई है । एक ओर उन्होंने अपनी कमबैक फिल्म 'भारत' में काम करने से मना कर दिया । इस फिल्म के साथ प्रियंका 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही थीं । साथ ही फिल्म बड़ी इसलिए भी थी क्योंकि इसमें सलमान खान थे ।
2 of 6
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
पिछले कई महीनों से इस फिल्म को लेकर लगातार खबरें आ रही थीं। फिर अचानक डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर बताया कि प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं । निक के साथ समय बिताने के चलते वो फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी । अली ने भारत की टीम की ओर से उन्हें बधाई भी दी ।
3 of 6
प्रियंका चोपड़ा
इस पूरे मामले की पोल तब खुली जब पिंकविला वेबसाइट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रियंका ने यह फिल्म इसलिए छोड़ी है क्योंकि इसमें और भी कई स्टार्स को कास्ट किया गया है । सबसे पहला नाम दिशा पाटनी का आया । फिर तबु और नोरा फतेही का नाम भी फिल्म से जुड़ गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा
अब खबर है कि प्रियंका ने दिशा पाटनी के साथ पोस्टर शेयर करने से मना कर दिया था । प्रियंका सोलो पोस्टर चाहती थीं । प्रियंका का कहना था कि जिस तरह सलमान के फिल्म में पांच लुक होंगे और पांच पोस्टर रिलीज किए जाएंगे । उसी तरह उनके भी अलग-अलग लुक के पोस्टर जारी किए जाएं ।
विज्ञापन
5 of 6
प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि प्रियंका ने अपनी पहली फिल्म 'अंदाज' से लेकर 'बाजीराव मस्तानी' तक में टॉप एक्ट्रेस के साथ पोस्टर शेयर किया है । लेकिन इस फिल्म के लिए ऐसी शर्त रखना कहां तक ठीक था । 'भारत' छोड़ने के बाद अब प्रियंका सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में काम करेंगी । इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।