सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग रिश्ते को लेकर किया ये खुलासा, ओपरा विनफ्रे को दिया इंटरव्यू हो रहा वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 21 Mar 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra revealed her relationship with nick jonas in oprah winfrey interview said she was not serious
priyanka nick - फोटो : instagram

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने संस्मरण के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। अब पिगी चॉप्स का एक इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह इंटरव्यू अमेरिकी टीवी होस्ट ओपरा विनफ्रे को दिया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस इंटरव्यू में खुद से जुड़े कई राज का खुलासा किया है। वहीं, उन्होंने निक के साथ अपने रिश्ते का भी खुलासा किया। प्रियंका ने बताया कि वो शुरुआत में निक को किस तरह का समझती थीं। निक को उन्होंने पहले किताब के कवर से समझने की कोशिश की थी। शुरू में निक को लेकर सीरियस नहीं थी।

Trending Videos
priyanka chopra revealed her relationship with nick jonas in oprah winfrey interview said she was not serious
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media

एक्ट्रेस ने बताया कि 'मैंने किताब को उसके कवर से परखने की कोशिश की थी, लेकिन ईमानदारी से कहूं, तो मैंने निक को शुरुआत में तवज्जो नहीं दी थी। जब उसने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की तो मैं उस वक्त 35 साल की थी, शादी करना चाहती थी, बच्चों की चाहत रखती थी। निक उस समय 20 साल का था। वह मुझसे उम्र में छोटा था।‘ 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra revealed her relationship with nick jonas in oprah winfrey interview said she was not serious
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media

प्रियंका ने आगे बताया कि ‘इन सब वजहों से शुरू में उसके मैसेज को मैंने गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन मैंने उसके बाद कुछ वक्त निक के साथ बिताया और मुझे जानकर हैरानी हुई कि वह एक आत्मविश्वासी, संवेदनशील व्यक्ति है और मेरी उपलब्धियों व महत्वकांक्षी सपनों को लेकर काफी उत्साहित है।‘ ओपरा विनफ्रे संग प्रियंका के इंटरव्यू की एक क्लिप पहले भी सामने आ चुकी है। पूरा इंटरव्यू दिलचस्प होने वाला है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

priyanka chopra revealed her relationship with nick jonas in oprah winfrey interview said she was not serious
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया था। निक और प्रियंका चोपड़ा की पहली मुलाकात 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में हुई थी। निक और प्रियंका चोपड़ा दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिनिश्ड ' रिलीज हुई है। इसमें भी उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में काफी कुछ बताया है।

विज्ञापन
priyanka chopra revealed her relationship with nick jonas in oprah winfrey interview said she was not serious
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह फिल्म 'सीताडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है। इन प्रोजेक्ट्स के अलावा प्रियंका ‘मैट्रिक्स 3’ में भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed