{"_id":"605628648ebc3ed8b949dc03","slug":"puneet-issar-who-punched-amitabh-bachchan-in-coolie-film-portrayed-duryodhan-in-mahabharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच हजार ऑडिशन के बाद ऐसे मिले थे महाभारत को दुर्योधन, अमिताभ बच्चन से लेकर आए थे पंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच हजार ऑडिशन के बाद ऐसे मिले थे महाभारत को दुर्योधन, अमिताभ बच्चन से लेकर आए थे पंगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
पुनीत इस्सर
- फोटो : Social media
Link Copied
भारतीय टेलीविजन के इतिहास में दूरदर्शन का एक अलग ही मुकाम है। साथ ही इसपर प्रसारित होने वाले गुजरे जमाने के धारावाहिकों का अपना अलग ही मिजाज और रुतबा है। उनकी चमक आजतक बरकरार है। कभी तो आलम ऐसा देखने को मिलता है कि कहीं दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले किसी धारावाहिक की सोशल मीडिया पर कोई क्लिप देखने को मिल जाए तो दर्शक उत्साहित हो जाते हैं। हो भी क्यों ना! ये एक छोटी सी झलक गुजरे जमाने की यादें ताजा कर देती है। किसी को अपना दौर याद आ जाता है को किसी को अपना बचपन।
Trending Videos
2 of 7
पुनीत इस्सर
- फोटो : Insatagram- @impuneetissar
दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले धारावाहिक ऐसे थे, जिनका आज भी दर्शकों से उतना ही लगाव है। फिर चाहे बात, मोगली की हो, विक्रम बेताल की या फिर संस्कृति व पौराणिक कथाओं से जुड़े रामायण और महाभारत की। सभी धरावाहिकों को लोग बड़े चाव से देखा करते थे। तब के सीरियल में खासियत हुआ करती थी कि उसके किसी भी एपिसोड को पूरा परिवार एक साथ बैठकर एक ही टीवी स्क्रीन पर देख सकता था। अश्लीलता और अभद्रता की कोई जगह नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
पुनीत इस्सर
- फोटो : Insatagram- @impuneetissar
कई बार तो एक टीवी स्क्रीन पर पूरा परिवार ही नहीं बल्कि मोहल्ला और गांव रामायण-महाभारत जैसे पौराणिक धारावाहिक देखने पहुंच जाया करता था। आखिर ऐसा क्या था इन सीरियल्स में कि लोग खिंचे चले आते थे। दरअसल, इनके किरदारों में खूब दम था। वो किसी भी भूमिका में जान फूंक देते थे। महाभारत की कास्टिंग से जुड़ा किस्सा आप पहले भी पढ़ चुके होंगे। इससे जुड़ी जूही चावला की कहानी से भी आप वाकिफ होंगे, लेकिन इसमें एक किरदार और है, जिसके अभिनय ने सबको प्रभावित किया और चर्चा में रहा। आज उसके बारे में भी आपसे जानकारी साझा करेंगे।
4 of 7
पुनीत इस्सर
- फोटो : Insatagram- @impuneetissar
दुर्योधन के किरदार में नजर आए पुनीत इस्सर तो आपको याद ही होंगे। उन्होंने महाभारत में दुर्योधन बन अपने दमदार अभिनय से सभी का मन जीत लिया था। उसके बाद जब भी दुर्योधन का जिक्र हुआ तो दर्शकों के जहन में पुनीत की ही छवि उभर आई। लेकिन पुनीत के दुर्योधन बनने का सफर इतना आसान नहीं था।
विज्ञापन
5 of 7
पुनीत इस्सर
- फोटो : Insatagram- @impuneetissar
महाभारत के किरदारों को चुनने के लिए उस समय में पांच हजार ऑडिशन लिए गए थे। इतने ऑडीशन लेना बड़ी बात हुआ करती थी। क्योंकि तब आज की तरह कलाकारों का इतना मजमा नहीं हुआ करता था। इन पांच हजार लोगों में जब पुनीत को दुर्योधन का रोल मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था, लेकिन इसके लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े थे। क्योंकि मेकर्स उन्हें इस भूमिका में लेने के लिए राजी नहीं थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।