फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के लिए बेहद कीमती हैं ये दो चीजें, पिता का दिया ये तोहफा आज भी रखतीं संभालकर

Sat, 07 Sep 2019 11:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 07 Sep 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
priyanka Chopra reveals her most prized possession mangalsutra and a diamond ring
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल बेस्ट ड्रेस्ड सिलेब्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। People magazine के बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स लिस्ट में प्रियंका और निक टॉप पर हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने वैनिटी फेयर को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी की दो सबसे अनमोल चीजों का खुलासा किया। 

priyanka Chopra reveals her most prized possession mangalsutra and a diamond ring
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया कि उनका मंगलसूत्र और उनके पिता द्वारा तोहफे में दी गई एक हीरे की अंगूठी उनके लिए सबसे अनमोल है। प्रियंका ने कहा, 'मेरा मंगलसूत्र..यह एक हार होता है जिसे भारतीय शादी में दुल्हा अपनी दुल्हन के गले में पहनाता है। और एक हीरे की अंगूठी जो मेरे पिताजी ने मुझे दी थी।'

priyanka Chopra reveals her most prized possession mangalsutra and a diamond ring
priyanka chopra - फोटो : Social Media

प्रियंका ने आगे कहा, 'वह अपने पिता के दिए हुए सोने के सिक्के भी हमेशा अपने पास रखती हैं। यह उनके पिता ने लकी चार्म के रूप में दिए थे। उन्होंने कहा कि वो अपनी शादी के दिन बहुत खुश थीं क्योंकि यह एक सपने जैसा था।' प्रियंका के पिता की 2013 में डेथ हो गयी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka Chopra reveals her most prized possession mangalsutra and a diamond ring
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नीओ-ट्रैडिशनल मंगलसूत्र है। गोल्ड चेन वाले मंगलसूत्र में टीयर शेप्ड डायमंड लॉकेट है। लॉकेट के ठीक ऊपर तीन डायमंड और लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
priyanka Chopra reveals her most prized possession mangalsutra and a diamond ring
priyanka chopra - फोटो : social media

हाल ही में निक से जुड़े एक पोस्ट को लेकर प्रियंका ट्रोल हो गई थीं। जिसके बाद ट्रोलर्स को निक जोनस ने करारा जवाब दिया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर निक से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में पति के नए वेंचर का जिक्र करते हुए उनकी उम्र 27 साल बताई गई थी। बस इस बात से ही सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने प्रियंका को निशाने पर ले लिया और ट्रोल कर दिया। ट्रोलर्स प्रियंका को पति निक की सही उम्र भी नहीं पता होने के चलते ट्रोल कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed