सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रानू मंडल से गाना गवाने के लिए हिमेश को बेलने पड़े थे पापड़, पहली बार सामने आया Unseen वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 07 Sep 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
ranu mondal and himesh reshammiya behind the scene video viral
Ranu Mondal - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल का नाम आज हर जुबान पर है। लता मंगेशकर के एक वायरल गाने ने रानू की किस्मत बदल दी। रानू के वीडियो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक पहुंचे। उन्हें हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाया गया। यहीं पर हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। हिमेश ने रानू के साथ कई गाने रिकॉर्ड किए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानू से गाना गवाने के लिए हिमेश रेशमिया को कितनी मेहनत करनी पड़ी?

Trending Videos
ranu mondal and himesh reshammiya behind the scene video viral
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिमेश बार-बार रानू को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। गाना गाने के दौरान रानू ने कई बार ब्रेक लिया, इसके बीच में हिमेश ने उन्हें कई बार सही धुन बताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranu mondal and himesh reshammiya behind the scene video viral
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media

रानू फिल्मी गानों को सुनकर गाना गया करती थीं लेकिन उन्होंने कभी किसी संगीतकार की धुन पर गाना नहीं गाया था। इसलिए जब हिमेश ने रानू से अपनी धुन पर गाना गवाया तो उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। कई घंटों की प्रैक्टिस के बाद रानू का गाना संभव हो पाया। नीचे देखें वीडियो...

ranu mondal and himesh reshammiya behind the scene video viral
Ranu Mondal,Elizabeth and Atindra Chakraborty - फोटो : file photo

हाल ही में रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ साती रॉय ने अतींद्र चक्रवर्ती पर और तपन दास पर धमकी देने का आरोप लगाया। अब इस मामले पर रानू मंडल ने चुप्पी तोड़ते हुए बेटी के इस बयान की सच्चाई बताई है।

विज्ञापन
ranu mondal and himesh reshammiya behind the scene video viral
ranu mondal - फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान रानू मंडल ने बेटी के लगाए आरोपों की असलियत बताई। रानू मंडल ने कहा- 'अतींद्र और तपन दास मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरी बेटी को किसी ने धमकी दी है।' एलिजाबेथ के आरोप के बाद अतींद्र चक्रवर्ती जो कि अब रानू के मैनेजर हैं उनका बयान भी आया था। उन्होंने कहा- 'एलिजाबेथ को इस बयानबाजी के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। हमारे पास काम है और हमें किसी के पैसे नहीं चाहिए। रानू जी के साथ पिछले एक महीने से हैं हमनें क्या किया यह बताने का कोई फायदा नहीं है।'  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed