सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

क्या टाइगर श्रॉफ की बहन ने सच में कर ली गुपचुप शादी? ब्वॉयफ्रेंड ने पोस्ट शेयर कर ऐसे जताया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 07 Sep 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
tiger Shroff Sister Jackie Shroff Daughter krishna Shroff boyfriend wifey post is viral
ब्वॉयफ्रेंड और भाई टाइगर के साथ कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते हैं। हाल फिलहाल में कृष्णा अपने ब्वॉयफ्रेंड इबन ह्याम्स को लेकर सुर्खियों में हैं।  एबन हैम्स ने सोशल मीडिया पर कृष्णा श्रॉफ को पत्नी बताया है।

Trending Videos
tiger Shroff Sister Jackie Shroff Daughter krishna Shroff boyfriend wifey post is viral
मिस्ट्री ब्वॉय के साथ कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में कृष्णा और  इबन ह्याम्स एक डिनर डेट  पर गए थे। इस डिनर डेट की फोटोज खुद कृष्णा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं  इबन ह्याम्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कृष्णा की फोटो शेयर की और उसपर Wifey (पत्नी) लिखकर टैग किया। इबन ह्याम्स के इस पोस्ट के बाद ये साफ हो गया है कि दोनों ही इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि क्या इन्होंने शादी कर ली है ?

विज्ञापन
विज्ञापन
tiger Shroff Sister Jackie Shroff Daughter krishna Shroff boyfriend wifey post is viral
टाइगर और मिस्ट्री ब्वॉय के साथ कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सोशल मीडिया पर ऐसे प्यार के इजहार से साफ है कि दोनों के परिवार वालों को भी इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। गौरतलब है कि इबन एक प्रोफेशनल बास्केटबॉल प्लेयर हैं। वहीं विकीपीडिया के मुताबिक इबन के पास ऑस्ट्रेलियन, इजराइली और भारतीय नागरिकता भी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Minding our own business like it’s our own company, this is destiny, we meant to be, something so special, like it’s heavenly. ♾ #justforyou @ebanhyams @doitall23

A post shared by Krishna Jackie Shroff (@kishushroff) on

tiger Shroff Sister Jackie Shroff Daughter krishna Shroff boyfriend wifey post is viral
tiger shroff and krishna

बता दें कि हाल ही में कृष्णा ने अपने भाई के रिलेशनशिप को लेकर भी खुलकर बात की थी। दरअसल टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ जूम के एक चैट शो में पहुंची। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ उन्होंने अपने बारे में बल्कि साथ ही साथ भाई के बारे में भी खुलकर बात की। अपने रिलेशनशिप के बारे में कृष्णा ने कहा- सभी अपने हिसाब से चीजों को हैंडल करते हैं। मुझे अपने रिलेशनशिप को लेकर पब्लिक होने में कोई दिक्कत नहीं है। मुझे समझ नहीं आता कि रिलेशनशिप जैसे मुद्दों को इतना हाइप क्यों मिलता है। मैं जिस भी इंसान के साथ रहूंगी उस पर हमेशा प्राउड फील करूंगी तो ये मुझे किसी से छिपाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
tiger Shroff Sister Jackie Shroff Daughter krishna Shroff boyfriend wifey post is viral
दिशा पाटनी और बहन कृष्णा के साथ टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

वही बॉलीवुड एक्ट्रेस और टाइगर के साथ रिलेशनशिप की खबरों में रहने वालीं दिशा पाटनी के बारे में कृष्णा ने कहा- मुझे अगर मौका मिला तो में दिशा को आदित्य रॉय कपूर के साथ सेटअप कराना चाहूंगी।' बता दें कि दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर फिल्म मलंग में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। फिल्म में दिशा- आदित्य के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed