नेटफ्लिक्स इंडिया के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। राजनीतिक पार्टी शिव सेना के सदस्य ने भारत में नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही सोशल मीडिया पर शिकायत की कॉपी भी साझा की है। हैरान करने वाली बात ये है कि ट्विटर पर शिकायत की कॉपी साझा करते ही सोशल मीडिया पर #BanNetflixInIndia ट्रेंड करने लगा।
जानें क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BanNetflixInIndia? शिवसेना नेता ने पुलिस को दी शिकायत
शिव सेना पार्टी के आईटी सेल के सदस्य रमेश सोलंकी ने मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस थाने में नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने अपनी शिकायत में नेटफ्लिक्स पर भारत की गलत छवि पेश करने और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा- 'नेटफ्लिक्स इंडिया की लगभग सारी सीरीज वैश्विक स्तर पर भारत की छवि खराब करती है और इसकी वेब सीरीज में हिंदुओं का चित्रण भी गलत तरीके से दिखाया गया है।'
Filed complaint against @NetflixIndia for defaming Hindus, India and @adgpi
Almost every series is serious attemp to paint Hindus and India in bad light@ippatel @TajinderBagga @RituRathaur@MrsGandhi @ShefVaidya @MODIfiedVikas @AskAnshul @UnSubtleDesi @muglikar_ @mirchagalib pic.twitter.com/BCe4G0hGy4
— Ramesh Solanki (@Rajput_Ramesh) September 4, 2019
रमेश सोलंकी ने अपनी शिकायत में 'सेक्रेड गेम्स', 'लीला', ‘घुल’ और अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन हसन मिन्हाज के ‘पैट्रियॉट एक्ट’ का जिक्र करते हुए पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि नेटफ्लिक्स पर इस तरह की सीरीज बनाने वाले मेकर्स पर सख्त कार्रवाई की जाए। इनकी वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर बदनाम किया जा रहा है।
The complaint cites @NetflixIndia shows Sacred Games and Leila as two series on the platform which paints an inaccurate portrait of Hindus and India. Apart from them, the complaint also mentions comedian @hasanminhaj and the series Ghoul.#BanNetflixInIndia pic.twitter.com/UzaOEHGn7R
— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) September 6, 2019
रमेश सोलंकी ने प्रशासन का मांग करते हुए कहा- मेरी प्रशासन से गुहार है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जरूरी कदम उठाएं। रमेश सोलंकी ने अपनी शिकायत की कॉपी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और पुलिस कमिश्नर को भी भेजी है। गौरतलब है कि रमेश सोलंकी की इस शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर #BanNetflixInIndia ट्रेंड करने लगा। जो काफी हैरान करने वाली बात है।
#BanNetFlixInindia
Our Guru shishya parampara is role model for hole the world.
But this Netflix web series is insulting Guru shishya parampara.
Ban Netflix#BanNetFlixInindia pic.twitter.com/LjmoNHyUhV
— SayannaNagan (@Sayanna56306617) September 6, 2019
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने #BanNetflixInIndia के जरिए भारत में नेटफ्लिक्स को बैन करने की वकालत की है। आपको बता दें कि बीते दिनों शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का हवाला देते हुए नेटफ्लिक्स को भारत में प्रतिबंध करने की मांग की थी।
I wonder why Bollywood continues to disrespect our religious symbols! Anurag Kashyap deliberatly puts this scene in #SacredGamesS2 where Saif Ali Khan throws his Kada in sea! A KADA is not an ordinary ornament. It’s the pride of Sikhs & a blessing of Guru Sahib @NetflixIndia @ANI pic.twitter.com/c2KMbJVrwA
— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) August 19, 2019
