{"_id":"645ddf19f1f76be96e0c4bf9","slug":"priyanka-chopra-reveals-that-she-give-up-her-career-and-move-country-for-daughter-merry-chopra-jonas-2023-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: बिना सवाल के करियर और देश छोड़ सकती हैं प्रियंका, देसी गर्ल ने क्यों कही चौंकाने वाली बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: बिना सवाल के करियर और देश छोड़ सकती हैं प्रियंका, देसी गर्ल ने क्यों कही चौंकाने वाली बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 12 May 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मालती मैरी के साथ प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस सीरीज में उन्होंने जमकर एक्शन सीन दिए हैं, जिसे फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज के जरिए वह विदेशों में भी अपनी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। इस दौरान उनके पास अन्य कई प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं प्रियंका ने अपने करियर और बेटी मालती को लेकर भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रियंका ने बेटी को लेकर अपने त्याग के बारे में बात की है।
प्रियंका चोपड़ा जनवरी साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। उनकी बेटी एक साल की हो चुकी है। प्रियंका को अक्सर अपनी बेटी के बारे में बात करते और उसकी कई चीजों का खुलासा करते हुए देखा जा चुका है। प्रियंका का करियर भी इन दिनों काफी अच्छा चल रहा है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा है कि वो मालती के लिए अपना करियर भी छोड़ सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
प्रियंका का कहना है कि अगर उनकी बेटी मालती कहती है कि उनको देश बदलना है तो वह वो करने के लिए भी तैयार हैं। प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'उस समय मैंने इसे ग्रांटेड लिया था। ये कुछ ऐसा है कि बिल्कुल ये आपके पेरेंट्स का ही काम है। मेरा करियर मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि 'तब तक मैंने ये नहीं सोचा था जब तक मैं अपनी बुक पर काम नहीं कर रही थी। फिर मैंने सोचा कि अब मैं 40 साल की हो गई हूं। अब मुझसे पूछा जाएगा कि मैं अपना करियर छोड़ दूं और देश बदल दूं तो मैं अपनी बेटी के लिए यह करुंगी। प्रियंका ने कहा कि यह बहुत बड़ा बलिदान होता है और हम बहुत खुशनसीब हैं कि हमें ऐसे माता-पिता मिले जिन्होंने ऐसा किया।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा रुसो ब्रदर्स की सिटाडेल में नजर आई हैं। इसके अलावा उनके पास जी ले जरा भी है। जिसकी शूटिंग जल्द शुरू हो सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।