फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरनेशनल मैगजीन की एडिटर पर क्यों भड़कींं प्रियंका चोपड़ा, कहा- 'मेरे ऑफिस से निकल जाओ'

Thu, 26 Apr 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra said get out to international magazine editor
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा किसी भी रोल में आसानी से फिट हो जाती हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी 'क्वांटिको' सिरीज के सीजन 3 को प्रमोट करने के लिए न्यूयॉर्क में हैं । हाल ही में प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
priyanka chopra said get out to international magazine editor
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने एक इंटरनेशनल मैगजीन की एडिटर को कह दिया, 'मेरे ऑफिस से बाहर निकल जाओ ।' आखिर प्रियंका ने ऐसा क्यों किया। आप भी जान लीजिए । प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया पर एडिटर के साथ बातचीत का वीडियो शेयर किया है ।

priyanka chopra said get out to international magazine editor
प्रियंका चोपड़ा

वीडियो में दिख रहा है कि 'इन स्टाइल' मैगजीन की एडिटर लौरा ब्राउन और प्रियंका आपस में बात कर रही हैं । किसी प्रोजेक्ट को लेकर दोनों के बीच डिस्कशन चल रहा है । अपनी बात का वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'मेरे ऑफिस से बाहर निकल जाओ लौरा ।'
 

 

Get out of my office @laurabrown99 ✌🏻

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra said get out to international magazine editor
प्रियंका चोपड़ा

वीडियो में प्रियंका मैगजीन को क्रिटिसाइज कर रही हैं । जिससे उसकी एडिटर परेशान हैं । इसके बाद दोनों खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं । दरअसल, प्रियंका और लौरा अच्छी दोस्त हैं और उन्होंने ऐसा मजाक में लिखा । बता दें कि प्रियंका को सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' के लिए साइन किया गया है ।

विज्ञापन
priyanka chopra said get out to international magazine editor
प्रियंका चोपड़ा

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा 10 साल बाद अली अब्बास जफर की इस फिल्म में काम करने जा रहे हैं । इससे पहले साल 2008 में दोनों ने 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में काम किया था । 'भारत' एक बायोपिक होगी ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed