फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख, सलमान को पीछे छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सनी लियोनी को भी झटका

Wed, 20 Nov 2019 12:12 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 20 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Salman Khan Shah rukh Khan Sunny Leone Most Searched Indian Stars on internet
Priyanka Chopra, Shah rukh Khan, Salman Khan - फोटो : amar ujala

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बीते महीने लंबे समय बाद फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की। इस फिल्म की समीक्षकों ने काफी तारीफ की। वहीं फिल्मों के अलावा प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और अपने सुसराल वालों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा पति निक और फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि खास उपलब्धि हासिल करने की वजह से चर्चा में हैं। 

Priyanka Chopra Salman Khan Shah rukh Khan Sunny Leone Most Searched Indian Stars on internet
Priyanka Chopra and Salman Khan - फोटो : Social Media

जी हां, प्रियंका चोपड़ा इस साल इंटरनेट पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टीवी की खबर के अनुसार हाल ही में SEMrush नाम की कंपनी ने एक सर्वे किया। इस सर्वे के अनुसार प्रियंका चोपड़ा उन सर्वश्रेष्ठ भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच पूरी दुनिया के लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ा और इंटरनेट पर सर्च किया गया। 

Priyanka Chopra Salman Khan Shah rukh Khan Sunny Leone Most Searched Indian Stars on internet
Shah Rukh khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा का नाम 2019 में इंटरनेट पर 27.4 करोड़ बार सर्च किया गया। प्रियंका के अलावा इंटरनेट पर सर्च करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण दूसरे और सनी लियोनी तीसरे नंबर पर हैं। इस सर्वे में सामने आया है कि सलमान खान को अक्टूबर 2019 में 18 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया। वहीं अभिनेताओं की इस लिस्ट में सलमान के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान का भी नाम है। इस लिस्ट में शाहरुख खान दूसरे और दिवंगत कलाकार अमरीश पुरी तीसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Salman Khan Shah rukh Khan Sunny Leone Most Searched Indian Stars on internet
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तो उन्होंने और निक जोनस ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नया घर खरीदा है और इस घर की कीमत सुनकर आप भी जरूर कहेंगे- ओ माय गॉड। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार निक और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है। इस संपत्ति की कीमत 20 मिलियन डॉलर है। यानी अगर इस संपत्ति की कीमत भारतीय करेंसी में मांपे तो इस संपत्ति की कीमत 144 करोड़ रुपए  है। रिपोर्ट के मुताबिक जोनस ब्रदर्स लॉस एंजिल्स के पड़ोस में एनसिनो नामक जगह में बहुत पैसा निवेश कर रहे हैं। सभी भाइयों ने मिलकर अभी तक उस जगह पर संपत्ति के लिए कुल 34.1 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। निक- प्रियंका से पहले सोफी टर्नर ने अपने पति के साथ 15,000 स्क्वायर फीट घर के लिए 14.1 मिलियन डॉलर खर्च किए थे।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Salman Khan Shah rukh Khan Sunny Leone Most Searched Indian Stars on internet
Priyanka Chopra - फोटो : social media

रिपोर्ट के अनुसार निक-प्रियंका के नए घर में सात बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। वहीं सोफी टर्नर के नए घर में 10 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं। बता दें कि अगस्त में ऐसी खबर सामने आई थी कि निक ने अपना बैचलर घर बेच दिया था और वह प्रियंका के साथ घर शेयर करने के लिए एक नए घर की तलाश कर रहे थे। पता हो कि निक-प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। 

पढ़ें: BB 13: बिना कप्तान के 'कबाड़ हाउस' बना बिग बॉस का घर, असीम से बोले सिद्धार्थ-'मुंह तोड़ दूंगा तेरा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed