फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा से पहले दुल्हन की तरह सजा घर, चॉपर से उमेद पैलेस पहुंचेंगे मेहमान

Mon, 26 Nov 2018 01:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra shaadi celebration start
प्रियंका

अभिनेता रणवीर-दीपिका के बाद एक और स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। दो दिन बाद शादी के फंक्शंस शुरू हो जाएंगे। प्रियंका की शादी की तारीख से लेकर वेन्यू तक सब फिक्स हो चुका है। शादी को लेकर प्रियंका के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसी बीच प्रियंका के घर की तस्वीरें सामने आई हैं।

priyanka chopra shaadi celebration start
प्रियंका

इन तस्वीरों में प्रियंका का घर दुल्हन की तरह सजा हुआ दिखाई दे रहा है। घर को सफेद रंग की लाइट से सजाया गया है, जो घर की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। वहीं प्रियंका और निक जोनस मुंबई पहुंच गए हैं। इसी के साथ प्रियंका के घर पर गेस्ट के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका की शादी बॉलीवुड की सबसे मंहगी शादियों में से एक होगी।

 

priyanka chopra shaadi celebration start
प्रियंका

प्रियंका के घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आ गई हैं। ऐसा लग रहा है कि सेलीब्रेशन शुरू हो चुका है। वहीं जोधपुर के उमेद पैलेस में भी शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका 10 साल छोटे मंगेतर के साथ 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगी। वहीं 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra shaadi celebration start
प्रियंका

उमेद में प्रियंका और निक चॉपर से पहुंचेंगे। वहीं मेहमानों के लिए भी चॉपर का इंतजाम है। ये चॉपर मेहमानों के आने-जाने के लिए लगाया गया है। ये खास इंतजाम इसलिए किया गया है कि मीडिया को तस्वीरें ना मिल पाएं। दीपिका की तरह फैंस प्रियंका की शादी की तस्वीरों के लिए भी तरस जाएंगे। प्रियंका और निक की शादी में पीएम मोदी भी मेहमान बन सकते हैं।

 

विज्ञापन
priyanka chopra shaadi celebration start
priyanka chopra

उमेद पैलेस की बात करें तो ये भी HD लाइट से सजा दिया गया है । उमेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। उमेद पैलेस के अंदर की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं । जहां डीजे का सेटअप और लाइटिंग हो चुकी है। पैलेस के बाहर एक चॉपर भी खड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो उमेद पैलेस में एक दिन का खर्च 43 लाख रुपए होगा। इसका मतलब 6 दिन का खर्च करीब 3 करोड़ रुपए होगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed