फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को याद आईं रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर, साझा की मजेदार पोस्ट

Tue, 18 Feb 2025 10:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Feb 2025 10:44 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा अकसर ही सोशल मीडिया पर पोस्ट, अपनी फाेटो फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ऐसी पोस्ट डाली जिसमें वह उर्मिला मातोंडकर का जिक्र कर रही हैं। आखिर क्यों याद कर रही हैं देसी गर्ल प्रियंका, रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर को? 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Share Picture On Social Media Talk About Her Inner Urmila Matondkar
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ देर पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में फोटो शेयर किया, जिसमें वह ग्रे कलर के वर्कआउट आउटफिट में नजर आ रही हैं। जो फोटो देसी गर्ल ने शेयर किया है, उसमें वह मिरर सेल्फी ले रही हैं। वर्कआउट लुक में प्रियंका चोपड़ा काफी कूल नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का जिक्र किया? आखिर इसकी क्या वजह है, जानिए? 



 
Priyanka Chopra Share Picture On Social Media Talk About Her Inner Urmila Matondkar
प्रियंका चोपड़ा की इंस्टा पोस्ट, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

इनर उर्मिला को चैनेलाइज करने की बात 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उसके ऊपर एक कैप्शन भी लिखा है, ‘मैं अपने भीतर की उर्मिला को चैनेलाइज करना चाहती हूं।’ इस फोटो के बैकग्राउंड में प्रियंका ने उर्मिला की ही फिल्म ‘रंगीला’ का गाना ‘मांगता है क्या’ लगाया हुआ। असल में फिल्म ‘रंगीला(1995)’ में उर्मिला मातोंडकर का किरदार एक बबली लड़की था तो जिंदगी को भरपूर जीना चाहती है। शायद इसलिए प्रियंका अपने भीतर की इनर उर्मिला वाली शख्सियत को चैनेलाइज करने की बात कर रही हैं। 

Priyanka Chopra Share Picture On Social Media Talk About Her Inner Urmila Matondkar
प्रियंका चोपड़ा भाई की शादी में पति निक जोनस के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले दिनों भाई की शादी को एंज्वॉय करती दिखीं
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी में भी शामिल हुई। भाई की शादी को एक्ट्रेस ने खूब एंज्वॉय किया। हर फंक्शन की तस्वीरों को अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया। प्रियंका का शादी के फंक्शन में देसी लुक, अंदाज उनके फैंस को खूब भाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Share Picture On Social Media Talk About Her Inner Urmila Matondkar
प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली - फोटो : एक्स
राजामौली की फिल्म का हैं हिस्सा 
फिल्म 'एसएसएमबी' का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए भी प्रियंका पिछले दिनों साउथ इंडिया में देखी गईं। यह एक बिग बजट फिल्म है। इस फिल्म के लिए प्रियंका ने भी अच्छी-खासी फीस चार्ज की है। फिल्म 'एसएसएमबी' साल 2027 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Priyanka Chopra Share Picture On Social Media Talk About Her Inner Urmila Matondkar
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोड्यूसर के तौर भी एक्टिव 
प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रोड्यूसर एक फिल्म ‘अनुजा’ से भी जुड़ी हुई हैं। यह शॉर्ट फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड पाने की दौड़ में शामिल हुई है। इस फिल्म का हिस्सा बनकर भी प्रियंका काफी खुश हैं। बतौर प्रोड्यूसर वह बॉलीवुड में भी फिल्में बना चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed