फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: सनी देओल का नाम सुनकर ही कांपने लगीं प्रियंका चोपड़ा, मुंबई यात्रा में सुनाया ये अजब किस्सा

Fri, 11 Nov 2022 12:25 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared anecdote when she was shivering after seeing Sunny Deol for first time
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

तीन साल के बाद जब प्रियंका चोपड़ा मुंबई आई तो यहां से जुड़ी यादों को लेकर काफी भावुक हो गईं। मुंबई,दिल्ली और लखनऊ की यात्रा के बार वह फिर वापस अमेरिका लौट गई हैं। मुंबई प्रवास के दौरान उन्होंने बहुत सारी बातें कीं। लोगों से मिलीं और इस दौरान कुछ पुराने किस्से भी प्रियंका की यादों के पिटारे से छलककर बाहर आ गए। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने सुनाया, सनी देओल से पहली मुलाकात का। प्रियंका के मुताबिक, जब सनी देयोल से उनकी पहली मुलाकात हुई थी तो वह उन्हें देखकर डर से कांपने लगी थी।

Bigg Boss 16: जोरदार लड़ाई के बीच अर्चना ने पकड़ा शिव का गला, शो से बाहर होने के बाद फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Priyanka Chopra shared anecdote when she was shivering after seeing Sunny Deol for first time
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2002 में एक तमिल फिल्म  से करियर की शुरुआत की और इसके बाद उन्हें सनी देओल के साथ फिल्म 'द हीरो' में काम करने का मौका मिला। प्रियंका चोपड़ा बताती हैं,  'जब मैंने अपनी पहली फिल्म की थी तब मैं 17 या18 साल की थी और जब मैं सनी देओल से पहली बार 'द हीरो' के सेट पर मिली तो डर से कांप रही थी। मैंने सनी देओल को फिल्मों में बचपन से देखा था। मैं बरेली के एक छोटे से शहर से थी, मैंने सनी देओल की बहुत सारी फिल्में देखी थी, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।'

 

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को यूपी में 7 बजे के बाद लगता है डर, IPS अधिकारी से किया सवाल तो मिला यह जवाब

Priyanka Chopra shared anecdote when she was shivering after seeing Sunny Deol for first time
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल के नाम से जाना था, लेकिन अब यह देसी गर्ल विदेशी होकर हॉलीवुड में भी काम कर रही है। प्रियंका चोपड़ा ने  साल 2015 में 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा था। प्रियंका चोपड़ा बताती है, 'अमेरिकी फिल्म उद्योग में खुद के लिए जगह बनाना मेरे लिए आसान नहीं था, मुझे वहां न्यूकमर की तरह लोगों से मिलना पड़ा। मैंने छोटी भूमिकाओं के साथ शुरुआत की, बड़ी भूमिकाओं को पाने के लिए छोटी भूमिकाओं की आवश्यकता होती है और मैं इसके साथ ठीक हूं। हर कोई सोचता है कि यह बड़ा आसान होता है, लेकिन ऐसा होता नहीं है।'

 

Bhojpuri Actress Affairs: शादीशुदा मर्दों संग इश्क लड़ा चुकी हैं ये भोजपुरी हसीनाएं, खूब हुए अफेयर के चर्चे

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared anecdote when she was shivering after seeing Sunny Deol for first time
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा की  मुख्य भूमिका के रूप में पहली हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' अगले साल मई 2023 में रिलीज होने वाली है। प्रियंका चोपड़ा बताती हैं 'मैंने हर दिन उत्कृष्ट बनने की काफी कोशिश की। अपने सह-कलाकारों की बात सुनी। उनसे सीखा। मेरा अभिनय स्कूल मेरा काम था और अब मैं यही कर रही हूं। मैं कल से बेहतर बनने की कोशिश कर रही हूं।'

 

Akshra Singh: क्रेजी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती नजर आईं अक्षरा सिंह, बोलीं- पागलपन भी है जरूरी

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared anecdote when she was shivering after seeing Sunny Deol for first time
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insta

प्रियंका चोपड़ा ने अभी हॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्तरां खोला, खुद का प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स लॉन्च किया और अपना हेयर केयर ब्रांड एनोमली शुरू किया। वह बताती है, 'मैंने भारतीय सिनेमा में लंबे समय तक काम करने के बाद भी हॉलीवुड में ऑडिशन दिए और कई बार रिजेक्ट भी हुई। लेकिन फिर भी मैंने हार नहीं मानी। और, मुझे इस बात पर कोई शर्म नहीं, बल्कि मुझे  बहुत गर्व है।'

 

Alia-Ranbir: रणबीर कपूर ने अपनी बेटी से मिलने वालों के लिए बनाए नियम, कहा- नहीं चाहता बेबी की तस्वीरें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed