फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: प्रियंका चोपड़ा ने भाई के जन्मदिन पर साझा की बचपन की तस्वीर, एक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल

Tue, 13 Jul 2021 09:03 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 13 Jul 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares childhood pic to wish her brother on his birthday
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलकर अपनी मेहनत के बलबूते पर देश के साथ विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। प्रियंका का फिल्मी सफर बिलकुल आसान नहीं था। सनी देओल की फिल्म 'द हीरो' से सेकेंड लीड अभिनेत्री बनकर अपना करियर शुरू करने वाली प्रियंका देखते ही देखते बॉलीवुड की देसी गर्ल बनी। बॉलीवुड में कई सफल फिल्में देने वाली प्रियंका ने हॉलीवुड के अपने डेब्यू शो 'क्वांटिकों' से अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना सिक्का जमाया। आज प्रियंका करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज सबकी पसंद बन चुकी प्रियंका अपने बचपन में कितनी शरारती थीं इसका अंदाजा आपको बिलकुल नहीं होगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन की एक अनसीन तस्वीर साझा की है।



इस तस्वीर में वह अपने भाई के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन यकीन मानिए उन्हें इस फोटो में पहचान पाना अपको लिए काफी मुश्किल होगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी में उनके भाई अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। 

Priyanka Chopra shares childhood pic to wish her brother on his birthday
प्रिंयका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका की अपने भाई के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। भाई को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सिड, ढेर सारा प्यार। काश, मैं तुम्हारा जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वहां होती। खुशियों और आनंद के लिए शुभकामनाएं।‘ इस तस्वीर पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर सिद्धार्थ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

 

Priyanka Chopra shares childhood pic to wish her brother on his birthday
priyanka chopra - फोटो : instagram

हाल ही में प्रियंका ने एक खास बातचीत में इस बात का खुलासा किया था कि वो हमेशा से अपने माता-पिता की लाड़ली रही हैं। लेकिन बचपन में उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा और पिता अशोक चोपड़ा को इतना अधिक परेशान किया कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की हरकतों से तंग आकर उन्हें हॉस्टल भेजने का निर्णय लेना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा बरेली की रहने वाली हैं। बता दें कि प्रियंका ने अमेरिका में भी पढ़ाई की है। जब वो वहां पर थीं तो उन्हें रंग-भेद का शिकार भी होना पड़ा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares childhood pic to wish her brother on his birthday
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो बचपन में बहुत शरारत करती थी। अपनी शरारतों के कारण कई बार तो प्रियंका ने अपने माता-पिता को भी मुसीबत में डाल दिया था। प्रियंका ने बातचीत में खुलासा करते हुए बताया था कि वो बचपन में इतनी अधिक शैतानी करती थीं कि एक बार जब वो अपने पिता अशोक चोपड़ा के साथ आर्मी मेस में खाना खा रही थीं तो वो वहां पर खड़े हुए ऑफिसर की नकल उतारने लगीं। उनकी इस हरकत से उनके पिता को बहुत शर्मिंदगी हुई थी।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shares childhood pic to wish her brother on his birthday
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि प्रियंका इन दिनों प्रियंका अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ को लेकर काफी चर्चा में बनीं हुईं हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले प्रोजेक्ट को खत्म करने में व्यस्त हैं। हाल ही में वह कुछ दिनों के लिए अमेरिका गई थीं। उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा से मुलाकात की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed