अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर प्रियंका ने एक वीडियो साझा किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वीकेंड पर प्रियंका बेटी के साथ क्ववालिटी समय बिता रही हैं।
Priyanka Chopra: इस गाने पर ठुमकती नजर आईं प्रियंका की बेटी मालती, यूजर ने कहा- जीजू पर गई है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी मालती का यह वीडियो साझा किया है। इसमें मालती ठुमकती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, वीडियो में मालती को प्रियंका चोपड़ा ने गोद में ले रखा है और गाना चल रहा है 'ससुराल गेंदा फूल।' वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे प्रियंका बेटी को डांस की प्रैक्टिस करा रही हैं। हालांकि, वीडियो में प्रियंका नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वीडियो के आखिर में उनकी जोर से हंसने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। वीडियो में मालती का भी चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
Video: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिपलॉक वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, प्यार में डूबा दिखा कपल
वीडियो में देखा जा सकता है कि मालती पिंक फ्रॉक पहने बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। उन्होंने मैचिंग का हेयरबैंड पहना हुआ है। हालांकि, उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वीडियो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है, 'शनिवार की सुबह कुछ ऐसी रही।'
प्रियंका के इस पोस्ट पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक छह लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट बॉक्स में यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं तो वहीं प्रियंका के अंदाज और मालती की क्यूटनेस की भी खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सो क्यूट!! जीजू पर गई है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इंटरनेट पर यह आज का सबसे क्यूट वीडियो है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह आपकी जिंदगी की बेस्ट मॉर्निंग है। आप और मालती मेरे फेवरेट बन गए हो।'
Priyanka Chopra: पूल में परिवार संग मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, फिर छिपाया बेटी मालती का चेहरा