फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puneeth Rajkumar: सैटेलाइट को दिया गया पुनीत राजकुमार का नाम, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा उपग्रह

Sun, 28 Aug 2022 12:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 28 Aug 2022 12:48 PM IST
सार

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं हैं। एक्टर गए भले कुछ समय बीत चुका है, लेकिन अभिनेता आज भी अपने फैंस और चाहने वालों के बीच मौजूद है।

विज्ञापन
Puneeth Rajkumar to have a satellite named after him to be launched from Sriharikota
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं हैं। एक्टर को गए भले ही कुछ समय बीत चुका है, लेकिन अभिनेता आज भी अपने फैंस और चाहने वालों के बीच मौजूद हैं। उनके फैंस अक्सर अभिनेता की याद में कुछ ना कुछ करते नजर आते रहते हैं। इसी बीच अब एक्टर ने जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि के रूप में पुनीत नामक एक उपग्रह को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 

Puneeth Rajkumar to have a satellite named after him to be launched from Sriharikota
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए, विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, सीएन असवंत नारायण ने बताया कि, “बेंगलुरू के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने 1.90 करोड़ रुपये की लागत से एक KGS3 उपग्रह विकसित किया है। हमने दिवंगत अभिनेता की याद में उपग्रह का नाम पुनीत रखा है, जिनका पिछले साल अक्टूबर में निधन हुआ था।” सैटेलाइट को 15 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा।

Puneeth Rajkumar to have a satellite named after him to be launched from Sriharikota
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे बताया कि यह पहल आजादी के अमृत महोत्सव का एक हिस्सा है। सरकार की पहल के तहत, राज्य भर के स्कूलों और कॉलेजों से 1000 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिन्हें श्रीहरिकोटा जाने और सैटेलाइट पुनीत के लॉन्च का गवाह बनने का अवसर मिलेगा। इस परियोजना का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में छात्रों की जिज्ञासा को समृद्ध करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Puneeth Rajkumar to have a satellite named after him to be launched from Sriharikota
पुनीत राजकुमार - फोटो : Instagram

इससे पहले पुनीत को हाल ही में मैसूर विश्वविद्यालय द्वारा मरणोपरांत डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर, 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी आखिरी फिल्म लकी मैन, 9 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed