फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका ने साझा की बोल्ड तस्वीरें, निक के कमेंट पर फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

Sun, 12 Jun 2022 12:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 12 Jun 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares her bold glamorous photos from Citadel set Nick Jonas drops Wow comment
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट्स पर खूब प्यार लुटाते हैं। फैंस के अलावा प्रियंका के पति निक जोनस भी अपनी पत्नी की तस्वीर पर कमेंट करने से पीछे नहीं रहते। पीसी की हर तस्वीर की वह बढ़-चढ़कर तारीफ करते हैं। अब एक बार फिर प्रियंका ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। प्रियंका की इस तस्वीर पर भी निक ने कमेंट किया है, जिस पर फैंस की काफी मजेदार प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Priyanka Chopra shares her bold glamorous photos from Citadel set Nick Jonas drops Wow comment
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

इस सीरीज के सेट की हैं तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें साझा की हैं, वह उनकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के सेट की है। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर की शर्ट पहन रखी है और उन्होंने अपनी शर्ट के बटन को खुला छोड़ा है। इसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। खुले बालों में प्रियंका का लुक काफी कातिलाना लग रहा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने यह बोल्ड लुक अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) के लिए लिया है। पेरिस में अपनी एक ब्रांड ट्रिप के बाद प्रियंका चोपड़ा वापस शूटिंग सेट पर लौट आई हैं और उन्होंने यह तस्वीरें फैंस के लिए शूटिंग सेट से ही साझा की हैं। प्रियंका ने पोस्ट में दो तस्वीरें साझा की हैं और एक छोटा सा वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने किस वाला इमोजी बनाया है और लिखा, 'स्नैक'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Priyanka Chopra shares her bold glamorous photos from Citadel set Nick Jonas drops Wow comment
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस ने दी निक को सलाह 
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट किया। उन्होंने सरप्राइज इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, 'वाह'। निक के इस कमेंट पर यूजर्स ने काफी मजेदार प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'तुम किस्मत वाले हो'। दूसरे यूजर ने लिखा. 'हां, निक हम तुम्हारी भावनाएं समझ रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'निक, हमारी जीजी का अच्छे से ध्यान रखना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares her bold glamorous photos from Citadel set Nick Jonas drops Wow comment
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

चार लाख से ज्यादा लोगों ने किया लाइक
प्रियंका की तस्वीर को अब तक चार लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 'सिटाडेल' की बात करें तो यह एक स्पाई सीरीज है। इसमें प्रियंका मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में वह 'गेम ऑफ थ्रोंस' के अभिनेता रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed