फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies Sequels: ‘भूल भुलैया 2’ के बाद आएंगे इन फिल्मों के सीक्वल, क्या कार्तिक को दे पाएंगे टक्कर?

Sun, 12 Jun 2022 11:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 12 Jun 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
Upcoming Movie Sequels after Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 Success Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3 Dostana 2 Ek Villain Returns
भूल भुलैया 2, टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में फिल्मों के सीक्वल और रीमेक बनाना सबसे सुरक्षित दांव माना जाता है। इन दिनों कई फिल्मों के सीक्वल बड़े पर्दे पर आने वाले हैं। सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल बनाने के दौरान निर्माताओं पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का बहुत दबाव होता है, कुछ अपनी कोशिश में सफल हो जाते हैं तो कुछ उम्मीद पर खरा नहीं उतरते। जहां एक तरफ कई बॉलीवुड सितारों की फिल्में इस साल पर्दे पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई, वहीं 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' के हाल ही में रिलीज हुए सीक्वल 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म अब तक 161 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सीक्वल जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाले हैं। आइए देखते हैं इस लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल हैं...

Upcoming Movie Sequels after Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 Success Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3 Dostana 2 Ek Villain Returns
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

एक विलेन रिटर्न्स
'एक विलेन रिटर्न्स' एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है। एक विलेन में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने उस समय वर्ल्ड वाइड करीब 170 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Upcoming Movie Sequels after Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 Success Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3 Dostana 2 Ek Villain Returns
एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर 3
‘टाइगर 3’ टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले 2012 में 'एक था टाइगर' और 2017 में 'टाइगर जिंदा है' आ चुकी हैं। 'एक था टाइगर' ने वर्ल्ड वाइड 320 करोड़, तो 'टाइगर जिंदा है' ने 550 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था। वहीं, अगले साल ईद के मौके पर 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में आएगी, जिसमें कटरीना कैफ, सलमान खान और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दर्शकों को उम्मीद है कि सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Movie Sequels after Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 Success Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3 Dostana 2 Ek Villain Returns
दोस्ताना 2, दोस्ताना - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्ताना 2
करण जौहर की 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी नजर आएंगे। इसे नवजोत गुलाटी, सुमित अरोड़ा, ऋषभ शर्मा और डीकुन्हा ने लिखा है। वहीं, 'दोस्ताना' में प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहिम और अभिनेष बच्चन नजर आए थे। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 87 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, अब यह देखने लायक होगा कि कार्तिक की ये सीक्लव बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी।

विज्ञापन
Upcoming Movie Sequels after Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 Success Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3 Dostana 2 Ek Villain Returns
इश्क विश्क रिबाउंड, इश्क विश्क - फोटो : सोशल मीडिया

इश्क विश्क रिबाउंड
'इश्क विश्क' (2003) विशाल मल्होत्रा, शेनाज ट्रेजरी, शाहिद कपूर और अमृता राव अभिनीत और विशाल मल्होत्रा द्वारा निर्देशित टीन रोमांस फिल्म थी। उस समय 5 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने करीब 12 करोड़ की कमाई की थी। हाल ही में इस फिल्म के सीक्वल 'इश्क विश्क रिबाउंड' आने की घोषणा हुई है। इस फिल्म से ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। पश्मीना रोशन के अलावा इस फिल्म में रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल भी दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed