{"_id":"62a57703812f1e503d5bf46d","slug":"siddhant-chaturvedi-and-navya-naveli-nand-instagram-post-again-proves-that-couple-is-in-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral: इशारों-इशारों में चल रही है नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की बातचीत! जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral: इशारों-इशारों में चल रही है नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की बातचीत! जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
नव्या नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा और गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की मोहब्बत के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। नव्या नंदा और सिद्धांत दोनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले दोनों करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी साथ नजर आए थे। तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन दोनों इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि लोगों की नजरों से कैसे बचा जाए। इन दिनों सिद्धार्थ और नव्या इशारों-इशारों में सोशल मीडिया पर बातें भी करने लगे हैं।
2 of 4
नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : social media
हाल ही में 'गहराइयां' में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी सोशल मीडिया पर अपनी शूट लाइफ की झलक दिखाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनके और नव्या के रिलेशनशिप की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि अफेयर की खबरों पर दोनों ने हमेशा से चुप्पी साधी है। लेकिन सोशल मीडिया पर वो बिना कुछ कहे बहुत कुछ कहते रहते हैं।
3 of 4
नव्या नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह शूटिंग के लिए सेट पर तैयार होते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- उसके नूडल्स। जिसके बाद कमेंट में ईशान खट्टर ने आखिरकार पूछ ही लिया, 'आखिर ये मिस्ट्री वूमेन है कौन'। दरअसल पिछले दिनों नव्या ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था- आज नूडल्स बनाए हैं। ऐसे में यूजर्स सिद्धांत की तस्वीर को नव्या की पुरानी फोटो से जोड़कर देख रहे हैं कि ये नव्या के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नव्या नवेली नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
नव्या और सिद्धांत के रिश्ते को लेकर चर्चाएं खूब चलती रहती हैं। फैंस दोनों की हर एक्टिविटी को नोट करते रहते हैं। पिछले दिनों सिद्धांत ने एक कविता लिखी थी, जिसपर भी नव्या ने रिएक्शन दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।