फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Wrap: रिलीज होंगे इन दो बड़ी फिल्मों के ट्रेलर, सामने आया सलमान केस का सच; पढ़िए इस हफ्ते की 10 बड़ी खबरें

Sun, 12 Jun 2022 09:32 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 12 Jun 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
Weekly Wrap Brahmastra Shabaash Mithu Trailer Release Salman Khan Threat Case Justin Bieber Nupur Sharma Controversy
ब्रह्मास्त्र फिल्म, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस हफ्ते मनोरंजन जगत में कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी मिलने से लेकर एसएस राजामौली के वेब सीरीज में डायरेक्शन में हाथ आजमाने तक। जस्टिन बीबर के चेहरे का आधा हिस्सा पैरालाइज होने से लेकर इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों तक। हफ्ते भर की ऐसी ही कुछ 10 बड़ी खबरों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

 
Weekly Wrap Brahmastra Shabaash Mithu Trailer Release Salman Khan Threat Case Justin Bieber Nupur Sharma Controversy
मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार यादव, आयुष्मान खुराना से लेकर अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन तक का करिश्मा हाल के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर काम न आने के चलते अब हिंदी सिनेमा फिर से मल्टीस्टारर फिल्मों की तरफ लौटता दिख रहा है। मिथुन चक्रवर्ती ने इसी सिलसिले में एक ऐसी एक्शन फिल्म की कमान संभाली है जिसमें वह फिर से ‘गन मास्टर जी9’ वाले अवतार में नजर आने वाले हैं। अपनी फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा 2’ की शूटिंग पूरी करके जूनियर ही मैन सनी देओल भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा अपने जमाने के दो और दिग्गज सितारे इस फिल्म की चौकड़ी पूरी करने जा रहे हैं। चलिए बताते हैं कि क्या है बॉक्स ऑफिस का ये नया खेल।

Gun Master G9: मिथुन की एक्शन अवतार में वापसी की तैयारी, साथ दिखेंगे सनी देओल समेत ये दिग्गज सितारे
 
Weekly Wrap Brahmastra Shabaash Mithu Trailer Release Salman Khan Threat Case Justin Bieber Nupur Sharma Controversy
विवेक अग्निहोत्री, नुपुर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने पिछले दिनों एक मीडिया शो में पैगंबर मोहम्मद के ऊपर विवादित बयान दिया था। इस बयान की वजह से देश में कई जगहों पर साम्प्रदायिक तनाव देखने को मिल रहा है। लोग नुपुर शर्मा के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की आंच अब सड़कों पर आ गई है। कल जुम्मे की नमाज के बाद पूरे देश को तनाव जैसी की स्थिति देखने मिली। जहां कुछ लोग नुपुर के बयान पर आग उगल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ उन्हें सपोर्ट करते हुए भी दिख रहे हैं। इन्हीं लोगों की लिस्ट में 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है। विवेक ने सामने आकर सोशल मीडिया पर नुपुर के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Nupur Sharma Controversy: विवेक को आई खिलाफत मूवमेंट की याद, ट्वीट कर नुपुर के बचाव में उतरे 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Wrap Brahmastra Shabaash Mithu Trailer Release Salman Khan Threat Case Justin Bieber Nupur Sharma Controversy
जस्टिन बीबर - फोटो : सोशल मीडिया
जस्टिन बीबर, दुनिया के जाने-माने पॉप सिंगर्स में से एक हैं। हाल ही में गायक ने अपने एल्बम 'जस्टिस' के प्रमोशन के लिए दुनिया के कई देशों का दौरा करने का एलान किया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही गायक ने अपने दौरे को स्थगित कर दिया। यह खबर सुनते ही दुनियाभर में फैले उनके प्रशंसक निराश हो गए। वहीं अब गायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसके पीछे की वजह बताई है। वीडियो में गायक ने खुलासा किया कि उनके चेहरे का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त (पैरालाइज) हो गया है।

Justin Bieber: जस्टिन बीबर का आधा चेहरा हुआ पैरालाइज, कहा- आंखें भी नहीं झपका पा रहा हूं
विज्ञापन
Weekly Wrap Brahmastra Shabaash Mithu Trailer Release Salman Khan Threat Case Justin Bieber Nupur Sharma Controversy
कंगना रणौत - फोटो : social media
बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' अभिनेत्री कंगना रणौत किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिन ही कंगना ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान के चलते बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा का समर्थन किया था। अभिनेत्री ने कहा था कि नुपुर को सब मिलकर टारगेट कर रहे हैं। वहीं, अब कंगना रणौत ने कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बेकर की क्लास लगा दी। कंगना ने कतर एयरबेज के सीईओ को 'बेवकूफ' कह दिया है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। 

Kangana Ranaut: कतर एयरवेज के सीईओ को कंगना रणौत ने कहा ‘बेवकूफ आदमी’, जानें क्या है वजह
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed