अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। वह यहां अपने भाई सिद्धार्थ की शादी की तैयारियां करने आई हैं। इस बीच उन्हें बुरी खबर यह मिली कि उनकी होने वाली भाभी इशिता बीमार चल रही हैं और अब अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में प्रियंका और उनके पूरे परिवार को डिनर पर देखा गया था। अभिनेत्री ने इस डिनर की कुछ खास तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी।
अस्पताल में भर्ती हैं प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी, शादी से पहले बिगड़ी तबीयत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार होने की जानकारी इशिता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा कर दी है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि उनके हाथ में डिप लगी हुई है। इशिता दिल्ली के साकेत में एक बड़े अस्पताल में भर्ती है। तस्वीर शेयर कर इशिता ने लिखा 'सर्जरी से रिकवरी की ओर लेकिन बहुत ही दर्दनाक पर सावधानी बरतते हुए यह अब हो गई।'
Recovering from surgery 💉🤯 Very painful but glad it's over 🙏
A post shared by Ishita Kumar (@ishittaakumar) on
बता दें कि बहुत जल्द ही सिद्धार्थ और इशिता की शादी होने वाली है। बीती 27 फरवरी को दोनों की रोका सेरेमनी हुई थी, जिसमें प्रियंका और निक दिखाई दिए थे। इस मौके पर प्रियंका ने होने वाली भाभी और भाई की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी थी।
बता दें कि प्रियंका और निक ने रोका पर इशिता को बेहद खास तोहफा भी दिया था। साथ ही बड़े ही खास अंदाज में उनका अपने परिवार में स्वागत भी किया था। इस बात की जानकारी इशिता की इंस्टाग्राम स्टोरी से मिली थी। उन्होंने प्रियंका और निक की ओर से दिए गए गिफ्ट और बधाई कार्ड को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।
View this post on Instagram
Lovely memories from our special day ❤️ Will miss you all🤗 See you soon 😘
A post shared by Ishita Kumar (@ishittaakumar) on Mar 1, 2019 at 10:33pm PST
प्रियंका और निक ने कार्ड में लिखा था- 'प्रिय इशिता परिवार में हम आपका खुशी से स्वागत करते हैं, हम आपको बहुत प्यार करते हैं', वहीं इशिता की दूसरी इंस्टा स्टोरी में एक गिफ्ट की तस्वीर नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीर में उन्होंने प्रियंका और निक को टैग भी किया हुआ है।
