{"_id":"5cc32fb0bdec227ce10d13ae","slug":"salman-khan-starrer-film-dabangg-3-first-poster-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामने आया सलमान खान की 'दबंग 3' का पहला पोस्टर, इस खास मौके पर रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सामने आया सलमान खान की 'दबंग 3' का पहला पोस्टर, इस खास मौके पर रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'दबंग 3' फ्लोर पर है और फिल्म से जुड़े आए दिन कोई ना कोई तस्वीर सामने आती रहती है। अभिनेता ने खुद फिल्म से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हुई है। अब सलमान ने फिल्म की तारीख का खुलासा करते हुए पहला पोस्टर शेयर किया है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के खास शहर से शुरू हुई थी।
2 of 5
Dabangg 3
- फोटो : social media
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में सलमान पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं। सलमान ने इस पोस्टर में केवल अपनी वर्दी की झलक शेयर की है। हालांकि पोस्टर में उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन उनके छाती पर लगा बैच जिसपर उनका नाम चुलबुल पांडे लिखा हुआ है, साफ नजर आ रहा है।
3 of 5
Dabangg 3
- फोटो : social media
पोस्टर के साथ अभिनेता ने कैप्शन देते हुए लिखा है 'चुलबुल पांडे इज बैक' यानी कि चुलबुल वापस आ गया है।' पोस्टर पर फिल्म की रिलीजिंग तारीख भी लिखी हुई है। फिल्म इसी साल 20 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसी साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'भारत' भी रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
इससे पहले सलमान (Salman Khan) मुंबई की सड़कों पर भरी गर्मी में साइकलिंग कर रहे थे। साथ ही उनके कुछ बॉडीगार्ड भी उनके साथ चल रहे थे। फोटोग्राफरों को देख बॉडीगार्ड समेत सलमान खान भी गुस्सा हो गए और तस्वीरें निकालने के लिए, कुछ इस तरह मना भी करते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : file photo
'दबंग 3' की शूटिंग के लिए फिल्म सिटी में तीन सेट तैयार किए गए हैं, एक मंदिर, एक घर एक लेक। बता दें कि इंदौर से फिल्म 'दबंग 3' का पहला फेज खत्म कर सलमान (Salman Khan) इन दिनों मुंबई वापिस लौट चुके हैं। अब फिल्म की आगे की शूटिंग मुंबई की फिल्म सिटी में ही चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।