फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने मां और सास को किया याद, वीडियो साझा कर कही ये बात

Sun, 10 May 2020 07:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 10 May 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
priyanka Chopra so much missed to mother Madhu Chopra and mother in law Denise
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं। अब जब मदर्स डे के मौके पर प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा से दूर हैं तो उन्हें बहुत याद कर रही हैं। एक वीडियो शेयर कर उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

priyanka Chopra so much missed to mother Madhu Chopra and mother in law Denise
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनकी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस (Denise Jonas) हैं। वीडियो के साथ प्रियंका कहती हैं कि 'आज का दिन उनके लिए है जिन्होंने आपको प्यार किया, क्या सही है क्या गलत है ये सिखाया, घावों पर मरहम लगाया, दिल टूटने के बाद गले से लगा लिया, स्कूल प्ले के दौरान आगे की पंक्ति में जो बैठती थीं, पिछले सालों की तुलना में इस बार मदर्स डे बहुत भावुक कर रहा है। अपने प्रियजनों से दूर उनकी यादों को अपने पास रखती हूं।'

priyanka Chopra so much missed to mother Madhu Chopra and mother in law Denise
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका आगे कहती हैं कि 'आज के दिन मैं अपनी मां को गले नहीं लगा पा रही, ना तो अपनी सास को। मेरा दिल भारी हो रहा है। जो भाग्यशाली लोग अपने घर पर परिवार के साथ हैं, इस समय परिवार के और करीब आ जाइए। हैप्पी मदर्स डे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka Chopra so much missed to mother Madhu Chopra and mother in law Denise
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'मदर्स डे। हैप्पी मदर्स डे दुनियाभर की मांओं को। हम आपको सेलिब्रेट करते हैं। ढेर सारा प्यार, मॉम।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Mother’s Day to all the maternal figures around the world. Today, we celebrate you. Love you, Mom. @madhumalati @mamadjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
priyanka Chopra so much missed to mother Madhu Chopra and mother in law Denise
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बॉलीवुड सितारों की सर्च रिपोर्ट का खुलासा किया गया है। ये रिपोर्ट बताती है कि गूगल पर किसे सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इस लिस्ट में पहला नंबर है प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका अब अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी हैं। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को 39 लाख बार सर्च किया गया है। 

'लक्ष्मी बम' के बाद इन फिल्मों की ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चाएं तेज, आधिकारिक घोषणा का इंतजार
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed