{"_id":"603a605da04af65c0a1ed574","slug":"priyanka-chopra-to-alia-bhatt-meet-here-bollywood-celebrities-and-their-doppelgangers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब इन सितारों के हूबहू चेहरों ने खींचा फैंस का ध्यान, नवाब सैफ अली खान का डुप्लीकेट तो पेट्रोल पंप पर करता है काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब इन सितारों के हूबहू चेहरों ने खींचा फैंस का ध्यान, नवाब सैफ अली खान का डुप्लीकेट तो पेट्रोल पंप पर करता है काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड स्टार्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहुत पुरानी एक कहावत है कि दुनिया में एक जैसी शक्ल के सात लोग होते हैं, ये कहावत कितनी सही है इस बात का दावा तो नहीं किया जा सकता लेकिन बॉलीवुड के कुछ स्टार्स के भी चेहरे आम दुनिया में घूम रहे हैं। ऐसे में लोगों को इस बात का अचंभा होता है और वह इसे कुदरत का करिश्मा कहकर अपने मन को समझा लेते हैं। आज बात करते हैं उन बॉलीवुड स्टार्स की जिनके हमशक्ल को देखने के बाद आपको भी कुदरत पर पूरा भरोसा होने लगेगा...
2 of 9
ऋतिक रोशन-ब्रेडली चार्लीस
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के डुप्लीकेट ब्रेडली चार्लीस कूपर हैं जो एक अमेरिकन एक्टर हैं। बता दें कि दोनों ही अपनी-अपनी फिल्म इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन ऋतिक की फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं।
बीते दिनों अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की 'हमशक्ल' अमांडा सेर्नी के साथ एक पुरानी फोटो साझा की थी। जैकलीन की हमशक्ल अमेरिकन एक्ट्रेस अमांडा सर्नी हैं। तस्वीरों को देखकर आपके लिए भी फर्क करना मुश्किल होगा। केवल जैकलीन ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिनके हमशक्ल हैं। साल 2017 में पहली बार अमांडा और जैकलीन की कई सारी तस्वीरें वायरल हुई थीं। जैकलीन और अमांडा दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद फोटोज सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
जाले सरहदी-प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस जाले सरहदी को प्रियंका चोपड़ा का हमशक्ल कहा जाता है। जाले सरहदी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में जाले को कई लोगों ने कहा है कि वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं और वो बॉडी डबल बन सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 9
अनुष्का शर्मा और उनकी हमशक्ल
- फोटो : anushka-sharma
पिछले दिनों अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है, जो एक सिंगर हैं। जूलिया के नैन-नक्श हूबहू अनुष्का शर्मा जैसे हैं। दोनों के बालों का रंग दोनों की असलियत को बयां करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।