फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ अंग्रेजी बोलने वाली इन अभिनेत्रियों की पढ़ाई रह गई थी अधूरी, कोई छठी पास तो कोई 12वीं फेल

Sat, 01 May 2021 07:34 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 01 May 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra to Alia Bhatt these actresses education qualification will blow your mind
प्रियंका, आलिया, दीपिका - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्रियां पर्दे पर तो अपना हुनर साबित करती हीं हैं साथ ही अपनी खूबसूरती से भी लोगों का मन मोह लेती हैं। बॉलीवुड की बहुत सी अदाकाराएं अपने ग्लैमर और फैशन के चलते भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। दिलचस्प है कि पर्दे पर हिंदी फिल्मों में हिंदी बोलने वाली ये अभिनेत्रियां असल जिंदगी में अंग्रेजी में बात करना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि जब आप इन अभिनेत्रियों की पढ़ाई लिखाई के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। बॉलीवुड में कुछ ही अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपनी पढ़ाई पूरी कर पाईं। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो पढ़ाई के मामले में रह गईं पीछे।

Priyanka Chopra to Alia Bhatt these actresses education qualification will blow your mind
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की राजी गर्ल आलिया इन दिनों इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में से एक है। आलिया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में एंट्री की थी और आज वो सफल हीरोइनों में से एक हैं। आलिया अभिनय के मामले में भले ही सबसे आगे हों, लेकिन उनकी पढ़ाई ज्यादा नहीं हो पाई। आलिया सिर्फ 12वीं पास हैं। 

Priyanka Chopra to Alia Bhatt these actresses education qualification will blow your mind
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

सोनम कपूर

अनिल कपूर की लाडली और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को अक्सर अंग्रेजी में ही इंटरव्यू देते देखा गया है। हालांकि उनकी पढ़ाई भी अधूरी रह गई थी। सोनम ने ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया था लेकिन फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। सोनम काफी समय से फिल्मों से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra to Alia Bhatt these actresses education qualification will blow your mind
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करिश्मा कपूर

90 के दशक में करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में अपना करिश्मा दिखाया था। हालांकि उनका सपना अभिनेत्री बनने का था इसलिए उन्होंने बेहद कम उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रख दिया था। उन्होंने सिर्फ 6वीं क्लास तक पढ़ाई की है इसके बाद उन्होंने फिल्मों में आने का मन बना लिया था। करिश्मा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra to Alia Bhatt these actresses education qualification will blow your mind
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका पादुकोण

दीपिका आज बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने दमदार अभिनय से उन्होंने अपने हुनर का परिचय दिया है। हालांकि वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं। दीपिका ने एक टॉक शो में खुलासा किया था कि वो 12वीं पास हैं और उनकी मां चाहती थीं कि वो ग्रेजुएशन पूरा कर लें। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया। वहीं दीपिका का कहना है कि एक दिन वो अपनी मां का सपना जरूर पूरा करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed