अक्सर कहा जाता है कि रंग रूप भगवान की देन होती है। यह जानने के बावजूद समाज में खूबसूरती के पैमाने तय कर रखे हैं। इसी में एक है गोरी रंगत। सांवले रंग वाले लोगों को अक्सर 'कम खूबसूरत' मान लिया जाता है और उस पर बात जब उस इंडस्ट्री की हो जहां टिके रहने के लिए सुंदरता ही पहली शर्त हो तो और परेशानियां होती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो बेहद प्रतिभाशाली हैं, लेकिन अपने डार्क स्किन टोन की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। आइए जानते हैं
Bollywwod Actress: सांवली सूरत वाली इन एक्ट्रेस पर जब कसे गए ताने, सार्वजनिक रूप से साझा कर चुकी हैं दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिप्रिया
फिल्म 'सौगंध' में नजर आईं अभिनेत्री शांतिप्रिया को उनकी स्किन टोन की वजह से काफी ताने सुनने पड़े। और लोगों को तो छोड़िए रिपोर्ट्स के मुताबिक शांतिप्रिया के रंग को लेकर खुद उनके को-स्टार अक्षय कुमार ने मजाक उड़ाया था।
काजोल
काजोल इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। उनके अभिनय प्रतिभा से सभी वाकिफ हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से होने की वजह से अभिनय की काबिलियत उनमें कूट-कूटकर भरी हुई है। मगर, काजोल भी जब इंडस्ट्री में आई थीं तो उन्हें काली और मोटी कहकर ताने दिए जाते थे।
रेखा
अभिनेत्री रेखा भी इस लिस्ट में हैं। आज रेखा की खूबसूरती और स्टाइल की दुनिया कायल है। एक्ट्रेस की डार्क स्किन टोन की वजह से शुरुआत में उन्हें काफी ट्रोल किया जाता था। न सिर्फ रंग बल्कि उनकी कद-काठी को लेकर भी उन पर काफी नेगेटिव कमेंट किए जाते थे।
Biggest Week 2: तारा ने बॉक्स ऑफिस पर दंगल और कश्मीर फाइल्स को पछाड़ा, बनी दूसरे हफ्ते की सबसे कमाऊ फिल्म
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का हुनर दिखा रही हैं। सौंदर्य प्रतियोगिता में भी अभिनेत्री बाजी मार चुकी हैं और मिस वर्ल्ड का खिताब उन्होंने अपने नाम किया। लेकिन, उनकी डार्क स्किन की वजह से उन्हें काफी ताने सुनने को भी मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा को बचपन में 'काली बिल्ली' कहकर चिढ़ाया जाता था।
Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता पर फिल्म बनाएंगे मिशन मंगल के डायरेक्टर, कई मेकर्स भी इस दौड़ में शामिल