नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। आम हो या खास हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी सेलिब्रिटीज नए अंदाज में आने वाले साल का वेलकम करने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल कौन से सेलिब्रिटी ने किस तरह से और कहां पर नए साल का जश्न मनाया।
प्रियंका से लेकर रणबीर तक, जानिए नए साल का जश्न बॉलीवुड के इन 10 सेलिब्रिटी ने कहां मनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों स्विटजरलैंड में ससुरालवालों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का यह जश्न क्रिसमस से शुरू हो गया था और नए साल का वेलकम भी अपने परिवार के साथ वहीं किया। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह निक और परिवार के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं।
Happiness in the mountains ⛰ ❤️💕
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
शादी के डेढ़ महीने बाद दीपवीर हनीमून के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही दीपिका और रणवीर को एयरपोर्ट पर मैचिंग कपड़ों में स्पॉट किया गया था। खबरों की मानें तो यह न्यूली वेड कपल श्रीलंका गए हैं। जहां पर दीपवीर ने नए साल का वेलकम किया।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
Off to sydney. Looking forward to the new years eve with my one and only ❤️❤️✈️😎. @AnushkaSharma pic.twitter.com/9YhhtZFS2y Happy New Year to everyone back home and all over the world, all the way from Australia. Have a wonderful year ahead God bless everyone. 🙏😇❤❤❤ pic.twitter.com/ETr48NWbS5
नए साल का वेलकम अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस बार सिडनी में किया। कुछ दिन पहले विराट कोहली ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी। विराट कोहली ने लिखा था- 'सिडनी जा रहे हैं। नए साल का जश्न इस बार वहीं होगा अनुष्का शर्मा के साथ।'
अजय देवगन- काजोल
हर बार की तरह इस बार भी काजोल और अजय अपने पूरे परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया। हालांकि यह कपल कहा है इस बात की तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर अजय देवगन और काजोल ने कई पोस्ट किए हैं।
30.12.18....15....infinite love ❤️credits @daanishgandhi
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
Somewhere in between Christmas & New Year 🔛
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on