फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी को बुरी नजर से बचाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, सबूत है यह इंटरव्यू का वीडियो

Sat, 21 Jul 2018 09:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra wants to save her boyfriend from buri nazar
Priyanka Chopra Nick Jonas

प्रेम संबंधों को लकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का सुरक्षात्मक रुख सामने आया है। वह अब हॉलीवुड के सफल गायक निक जोनस के साथ अपने संबंधों को हर तरह की बुरी नजर से बचाना चाहती हैं। पूर्व में दिया गया प्रियंका का एक इंटरव्यू वाला वीडियो इस समय चर्चा में है। इस इंटरव्यू में प्रियंका कहती हैं कि , ‘मैंने हमेशा निक को बचाने की कोशिश की है। मैं बुरी नजर में विश्वास रखती हूं। 


 

Priyanka Chopra wants to save her boyfriend from buri nazar
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका ने आगे कहा कि अगर कोई चीज आपके लिए अजीज है, तो उसे आप जरूर दिल के नजदीक रखना चाहेंगे। मैं भी ऐसा ही करती हूं। मैं एक पब्लिक पर्सन हूं, इसलिए मैं इस बात का औरों से ज्यादा ध्यान रखती हूं।’ फिलहाल दोनों धीरे-धीरे अपने रिश्ते को और अधिक मजबूती देने में जुटे हैं। प्रियंका पहले अपने प्रेम संबंधों पर चुप-चुप सी रहती थीं, लेकिन अब वह इस पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं। 

 
Priyanka Chopra wants to save her boyfriend from buri nazar
Priyanka Chopra Nick Jonas
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका जो पुराना इंटरव्यू चर्चा में है जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप से जुड़ी रोचक बातें साझा की हैं। एक मैगजीन को दिए गए इस इंटरव्यू में प्रियंका ने कहती हैं कि ‘मुझे एक खूबसूरत पर्सनल लाइफ मिली है। लोगों से मेरा रिश्ता भी हमेशा शानदार रहा है। मगर ये ऐसी चीज है जिसे मैं पब्लिक नहीं होने देना चाहती। मैंने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने संबंधों का जिक्र नहीं किया है।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra wants to save her boyfriend from buri nazar
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक के रिलेशन में वक्त के साथ गहराई आती जा रही है। निक पहले ही प्रियंका से शादी करने की अपनी इच्छा का जिक्र कर चुके हैं। इसके अलावा दोनों की घनिष्ठता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निक भी प्रियंका के परिवार से भारत आने पर मिले थे। प्रियंका भी जब न्यूयॉर्क गई थीं तो उन्हें निक के परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा गया था। 

 
विज्ञापन
Priyanka Chopra wants to save her boyfriend from buri nazar
Priyanka Chopra
दूसरी हॉलीवुड में बिंदास दिखेंगी प्रियंका 
प्रियंका चोपड़ा अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ में काफी बिंदास अंदाज में दिखने वाली हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की शूटिंग के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उसमें प्रियंका ठुमके लगाती दिख रही हैं। शूटिंग की कुछ तस्वीरें प्रियंका के ट्विटर हैंडल से भी शेयर की गई हैं। इससे पहले प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में विलेन का रोल निभा चुकी हैं। इसके साथ ही वह हॉलीवुड के ‘क्वांटिको’ टीवी सीरीज में भी अहम भूमिका अदा कर चुकी हैं। रिबेल विल्सन, एडम डेवाइन और बेट्टी गिलपिन स्टारर यह फिल्म 14 फरवरी, 2019 यानी अगले वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed