बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन से बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। उनके साथ काम कर चुके सभी सेलिब्रिटीज अब तक उनके आकस्मिक हुए निधन से उबर नहीं पाए हैं। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ बातें एक लेख के माध्यम से साझा की हैं।
प्रियंका चोपड़ा को फिर याद आए ऋषि कपूर, भावुक लेख में लिखा- 'उनकी मासूमियत महसूस की जा सकती थी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर से साथ ज्यादा फिल्में तो नहीं की। लेकिन फिर भी ऋषि का यूं दुनिया छोड़कर चले जाना प्रियंका को भी नागवार गुजरा। ऐसे में अब प्रियंका ने एक इमोशनल आर्टिकल लिखकर ऋषि कपूर को याद किया है। इस आर्टिकल के जरिए प्रियंका ने ऋषि कपूर के बारे में काफी कुछ बताया है। साथ ही उनकी फिल्मों और जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा की हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस आर्टिकल का एक अंश फैंस के साथ साझा किया है। ये आर्टिकल 18 मई को पब्लिश होगा। इस आर्टिकल में उन्होंने ऋषि कपूर के फिल्मी सफर पर नजर डाली है। उन्होंने बताया है कि ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा में प्यार का नया दौर लेकर आए थे। इसी क्रेडिट लाइन के साथ उन्होंने अपने आर्टिकल की शुरुआत की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ऋषि कपूर ने प्यार को काफी आसान बना दिया था।
प्रियंका ने आगे लिखा है कि ऋषि कपूर में 'शेक्सपीरियन हीरो' की झलक दिखाई देती थी। जो उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। उनकी मासूमियत महसूस की जा सकती थी। इस लेख को राजकपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के फेमस डायलॉग 'शो मस्ट गो ऑन' से खत्म करते हुए प्रियंका ने लिखा 'अब हिंदी सिनेमा पहले की तरह कभी नहीं रहेगा।'
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और ऋषि कपूर ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। साल 2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में दोनों साथ थे लेकिन इस फिल्म में भी दोनों का एक भी सीन साथ में नहीं था। लेकिन दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी। जब ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाने अमेरिका गए थे तब भी प्रियंका उनसे मिलने पहुंची थीं। वहीं उनके निधन के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी।