{"_id":"5b91730f867a557fef6f77f6","slug":"priyanka-left-bharat-because-of-salman-khan-ex-manager-reshma-shetty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की पूर्व मैनेजर ने प्रियंका को भड़काया था, कही थी यह बात तब जाकर छोड़ी थी 'भारत'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की पूर्व मैनेजर ने प्रियंका को भड़काया था, कही थी यह बात तब जाकर छोड़ी थी 'भारत'
Fri, 07 Sep 2018 12:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान, प्रियंका और रेशमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा द्वारा सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म भारत छोड़ने का विवाद खत्म होने का नाम नहीं रहा। अब चर्चा है कि प्रियंका को यह फिल्म छोड़ने के लिए सलमान की पूर्व मैनेजर रेशमा शेट्टी ने मनाया था। उन्होंने ही प्रियंका के दिमाग में यह बात डाली कि उनका कद इतना बड़ा हो गया है कि भारत में मिला रोल उनके लायक नहीं है।
2 of 5
salman and reshma
कहा जा रहा है कि कभी सलमान के करियर को संवारने वाली रेशमा ही प्रियंका के लिए फिल्मों के चयन का काम भी देख रही हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि रेशमा और उनकी टीम नहीं चाहती थी कि प्रियंका ऐसी फिल्म करें जिसमें बहुत सारे सितारे हों और उनके बीच इस हीरोइन की चमक कम हो जाए।
3 of 5
reshma shetty
सूत्र कह रहे हैं कि फिल्म की कास्टिंग रेशमा की टीम को नहीं जम रही थी और उन्होंने प्रियंका को समझाया कि भारत उनके योग्य नहीं है। इसके बाद पीसी ने फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर को फोन पर भारत न कर पाने की मजबूरी बताई और जफर ने सोशल मीडिया में घोषणा कर दी कि प्रियंका निजी कारणों से फिल्म छोड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
सलमान को यह बुरा लगा कि शूटिंग शुरू होने के पांच दिन पहले प्रियंका फिल्म छोड़ी जबकि खुद उन्होंने जफर को फोन करके रोल मांगा था। सलमान के साथ रेशमा के बिगड़े समीकरण से इंडस्ट्री वाकिफ है। कहा जा रहा है कि सेलेब्रिटी मैनेजर रेशमा नहीं चाहतीं कि उनके क्लाइंट सलमान या उनकी टीम के साथ काम करें। रेशमा ने मीडिया की इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
गौरतलब है कि बिग बॉस 12 की लॉन्चिंग के दौरान सलमान खान ने प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर कहा था कि उन्होंने हम पर बहुत एहसान किया जो 5 दिन पहले बता दिया। साथ ही ये भी कहा था कि अब उन्हें शादी और बच्चे कर लेने चाहिए ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।