फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका-निक के मुंबई रिसेप्शन की तारीख समेत सभी जानकारियां Leak, उमड़ेगा पूरा बॉलीवुड

Fri, 07 Dec 2018 12:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Nick Mumbai reception Priyanka Chopra and Nick Jonas reception confirmed
priyanka nick reception - फोटो : PTI
जोधपुर में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब अपने रिसेप्शन को लेकर चर्चा में हैं। बीते 4 दिसंबर को उन्होंने दिल्ली के होटल ताज पैलेस में अपनी शादी की पहली रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित प्रियंका-निक के खास दोस्त और रिश्तेदार नजर आए। अब उनके दूसरे रिसेप्शन की खबरें आ रही हैं। 
Priyanka Nick Mumbai reception Priyanka Chopra and Nick Jonas reception confirmed
priyanka nick - फोटो : amar ujala
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 20 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड के खास दोस्तों और करीबीयों के साथ रिसेप्शन पार्टी करेंगे। ये प्रियंका और निक की दूसरी रिसेप्शन पार्टी रहेगी। न्यू वेंडिग कपल की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों के आने की उम्मीदें हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मुंबई रिसेप्शन पार्टी कहां रखी है। 
Priyanka Nick Mumbai reception Priyanka Chopra and Nick Jonas reception confirmed
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा निर्माता-निर्देशक करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में भी दिखने वाली हैं। सुत्रों के अनुसार वह दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शो में नजर आएंगी। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि वह शो में पति निक जोनस के साथ आएंगी या फिर सिंगल। खबर ऐसी भी है कि वह करीना कपूर खान के साथ भी शो में नजर आ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Nick Mumbai reception Priyanka Chopra and Nick Jonas reception confirmed
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram
इस बीच शादी और रिसेप्शन से फ्री होने के बाद प्रियंका के काम के शेड्यूल का खुलासा हो गया है। वह निक जोनस के साथ हनीमून पर कब जाएंगी इस बात की भी जानकारी मिल गई है। बताया जा रहा है कि मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करने के बाद प्रियंका अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग को फिर से शुरू करेंगी। इसके बाद प्रियंका और निक अपने हनीमून की तैयारियों में जुट जाएंगे। 
विज्ञापन
Priyanka Nick Mumbai reception Priyanka Chopra and Nick Jonas reception confirmed
priyanka nick - फोटो : people magazine
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 27 दिसंबर के आसपास अपने हनीमून पर जाएंगे। न्यू ईयर साथ मनाने के बाद यह दोनों जनवरी के पहले हफ्ते में हनीमून से वापस लौटेंगे। हनीमून से वापस आने के बाद प्रियंका भारत आएंगी और अपनी आने वाली फिल्म के अहमदाबाद शेड्यूल की शूटिंग को शुरू करेंगी। बताया जा रहा है कि यह सभी काम खत्म करने के बाद प्रियंका-निक एक और ट्रिप पर जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed