फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, हनीमून पर कब जा रहे हैं प्रियंका-निक, शादी के बाद आगे अब क्या है प्लानिंग?

Wed, 05 Dec 2018 12:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Nick wedding Priyanka Chopra work Schedule after marriage with Nick Jonas
priyanka nick reception - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की वजह से काफी चर्चा में हैं। बीते 1-2 दिसंबर को उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से जोधपुरी में शादी कर ली है। उन्होंने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। मंगलवार को प्रियंका-निक ने दिल्ली के होटल ताज पैलेस में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी। इस पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नामचीन लोग पहुंचे।

 
Priyanka Nick wedding Priyanka Chopra work Schedule after marriage with Nick Jonas
priyanka nick reception - फोटो : PTI
खबरों की मानें तो दिल्ली रिसेप्शन के बाद प्रियंका और निक जल्द ही अपना दूसरा रिसेप्शन मुंबई में करने वाले हैं। मुंबई रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सितारों के पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच शादी और रिसेप्शन से फ्री होने के बाद प्रियंका के काम के शेड्यूल का खुलासा हो गया है। वह निक जोनस के साथ हनीमून पर कब जाएंगी इस बात की भी जानकारी मिल गई है।
 
Priyanka Nick wedding Priyanka Chopra work Schedule after marriage with Nick Jonas
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मुंबई रिसेप्शन से पहले प्रियंका चोपड़ा एक विज्ञापन कैंपेन के लिए शूट करेंगी। इसके बाद निक और प्रियंका मिलकर 15-16 दिसंबर को बॉलीवुड के दोस्तों और करीबियों के साथ मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करेंगे। इसके बाद प्रियंका अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग को फिर से शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Nick wedding Priyanka Chopra work Schedule after marriage with Nick Jonas
प्रियंका निक - फोटो : SELF
अपने काम को लेकर प्रियंका ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खबर है कि द स्काई इज पिंक की शूटिंग के बाद प्रियंका और निक अपने हनीमून की तैयारियों में जुट जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 27 दिसंबर के आसपास अपने हनीमून पर जाएंगे। न्यू ईयर साथ मनाने के बाद यह दोनों जनवरी के पहले हफ्ते में हनीमून से वापस लौटेंगे। 
विज्ञापन
Priyanka Nick wedding Priyanka Chopra work Schedule after marriage with Nick Jonas
priyanka nick - फोटो : amar ujala
हनीमून से वापस आने के बाद प्रियंका वापस भारत आएंगी और अपनी आने वाली फिल्म के अहमदाबाद शेड्यूल की शूटिंग को शुरू करेंगी। बताया जा रहा है कि यह सभी काम खत्म करने के बाद प्रियंका-निक एक और ट्रिप पर जा सकते हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उमेद भवन पैलेस से शादी की थी। प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी और मेहंदी की तस्वीरें तो पहले ही सामने आ गई थी, हालांकि फैंस को अब इस न्यूलीवेड कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। जैसी ही उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed