बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। करण अक्सर खुद से जुड़े और परिवार से जुड़े पोस्ट फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। करण अपने बच्चों की तस्वीरें और उनके वीडियो भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में करण ने अपने फैन्स के साथ बच्चों से जुड़ी एक जानकारी भी साझा की है। करण ने फैन्स के साथ साझा किया है कि बेटा यश उन्हें किस नाम से पुकारता है।
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा, इस अनोखे नाम से बुलाता है बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट के जरिए करण ने बताया है कि उनके बेटे यश जौहर उन्हें क्या कहकर पुकारते हैं। इस पोस्ट को देखकर लगता है कि करण के बेटे को उनका ड्रेसिंग सेंस खासा पसंद नहीं है। तभी तो वो उन्हें जोकर कहकर बुलाते हैं।
इस बात का खुलासा खुद करण ने अपनी ट्विटर पोस्ट के जरिए किया है। करण ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरे बेटे ने अभी मुझे करण जोकर कहकर बुलाया, मुझे लगता है कि वो मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है।' करण ने इस पोस्ट के जरिए खुद का मजाक उड़ाया है और वो काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
My son just called me Karan JOKER! I think he follows me on Instagram! 😉
वहीं उनके इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी काफी मजेदार कमेंट्स किए हैं। करण के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'मैं आपको बेटे से सहमत हूं।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शायद उसने आपकी घोस्ट स्टोरी देख ली होगी।' ऐसे ही और भी कई मजेदार कमेंट्स यूजर्स ने करण के पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि करण के ड्रेसिंग सेंस को लेकर कई बार उनका मजाक उड़ाया गया है। उनका ड्रेसिंग सेंस होता भी काफी अनोखा है।
I agree with your son. 😜 Kjo maybe he saw your ghost story. pic.twitter.com/Fpz4Z70ROO Bachche man ke sachche ! bacche kbi glt nhi bolte
बता दें कि निर्माता-निर्देशक करण जौहर के दो बच्चे (बेटा यश और बेटी रूही) है। ये दोनों ही बच्चे साल 2017 में सेरोगेसी से मुंबई में ही पैदा हुए थे। बता दें कि करण जौहर ही एक मात्र सेलिब्रिटी नहीं हैं जो इस पद्धति के माध्यम से पिता बने हैं। इससे पहले शाहरुख खान के भी छोटे बेटे अबराम की भी जन्म सेरोगैसी के माध्यन से हुआ था। वहीं एकता कपूर, तुषार कपूर भी इसी के जरिए माता पिता बने हैं।