फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'छिछोरे' को मिला अवॉर्ड, तो साजिद नाडियाडवाला को आई सुशांत की याद, बोले- वी मिस यू...

Sun, 14 Feb 2021 04:55 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 14 Feb 2021 04:55 AM IST
विज्ञापन
Sajid Nadiadwala dedicates award won by Chhichhore to Sushant Singh Rajput; says,  ‘We love you rockstar’
फिल्म 'छिछोरे' में सुशांत - फोटो : social media

सुशांत सिंह राजपूत भले ही दुनिया से चले गए हों लेकिन फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोग भी आए दिन उन्हें याद करते रहते हैं। अभी हाल में ही उनकी फिल्म छिछोरे को निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड 2020 में फेवरेट बॉलीवुड मूवी का अवॉर्ड मिला है। इस दौरान एक बार फिर सुशांत को याद किया गया।

Sajid Nadiadwala dedicates award won by Chhichhore to Sushant Singh Rajput; says,  ‘We love you rockstar’
Chhichhore film on location picture - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को मिले अवॉर्ड पर खुशी जताते हुए इसे दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेडिकेट किया है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रांडसन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की गई है। 

Sajid Nadiadwala dedicates award won by Chhichhore to Sushant Singh Rajput; says,  ‘We love you rockstar’
Chhichhore - फोटो : Social Media

ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए पोस्ट में लिखा गया है कि- ''यह अवॉर्ड सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित है। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं रॉकस्टार। नितेश तिवारी, श्रद्धा कपूर और फिल्म की पूरी टीम को बधाई। छिछोरे के लिए फेवरेट बॉलीवुड फिल्म का अवॉर्ड पाकर हम गर्व महसूस कर रहे हैं।'' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sajid Nadiadwala dedicates award won by Chhichhore to Sushant Singh Rajput; says,  ‘We love you rockstar’
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बता दें कि आत्महत्या को लेकर जागरुकता फैलाने वाली इस फिल्म में सुशांत के अलावा श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, नवीन पोलिशेट्टी, प्रतीक बब्बर और अन्य एक्टरों ने भी काम किया था। फिल्म का निर्देशन 'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया था।
 
विज्ञापन
Sajid Nadiadwala dedicates award won by Chhichhore to Sushant Singh Rajput; says,  ‘We love you rockstar’
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

मालूम हो कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। उनकी मौत से परिवार और फैंस समेत पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed