फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: कहां गईं केरल से गायब हुई 32 हजार लड़कियां, विपुल शाह उठाएंगे केरल के सबसे बड़े रहस्य से पर्दा!

Tue, 22 Mar 2022 04:31 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 22 Mar 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
Producer Vipul Amrutlal Shah to make film on thousands of girls disappearing in kerala in last 10 years Kashmir files
The Kerala Story - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के अलग अलग राज्यों में ‘इतिहास के पन्नों’ में छुपी रहीं कहानियों को सिनेमा के परदे पर दिखाने की हिंदी सिनेमा में शुरू हुई मुहिम में अगला नंबर केरल का है। ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्म से निर्माता बने और ‘फोर्स’ व ‘कमांडो’ सीरीज की फिल्मों से चर्चित हुए निर्माता विपुल अमृत लाल शाह ने एक ऐसी फिल्म बनाने का ऐलान किया है, जिसकी कहानी देश के दक्षिण में स्थित आखिरी राज्य केरल का कनेक्शन आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जोड़ती है। फिल्म का एक टीजर विपुल शाह ने मंगलवार को जारी किया, उसके मुताबिक केरल राज्य की हजारों बेटियां दिन ढले गायब होती रही हैं और ये सिलसिला पिछले 12 साल से चला आ रहा है।

Producer Vipul Amrutlal Shah to make film on thousands of girls disappearing in kerala in last 10 years Kashmir files
Vipul Amrutlal Shah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीजर की शुरुआत 2006 से लेकर 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे वी एस अचुतानंदन के एक कथित बयान से होती है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं, ‘पॉपुलर फ्रंट केरल को एक इस्लामी राज्य बनाने के लिए प्रयत्नशील है। प्रतिबंधित संगठन एनडीएफ की तरह इनका ध्येय भी अगले 20 साल में केरल को मुस्लिम राज्य में परिवर्तित कर देना है।’ अमृता टीवी के सौजन्य से हासिल इस वीडियो क्लिप की तारीख 24 जुलाई 2010 की बताई गई है।
 

Producer Vipul Amrutlal Shah to make film on thousands of girls disappearing in kerala in last 10 years Kashmir files
Vipul Amrutlal Shah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके बाद टीजर में कहा गया है कि बीते 10 साल में आईएसआईएस और दूसरे इस्लामिक युद्ध क्षेत्रों मे हजारों लड़कियों की तस्करी हुई है। इसी के बाद पहली बार परदे पर फिल्म का नाम ‘द केरला स्टोरी’ लिखकर आता है। फिल्म लिखने के लिए प्रयुक्त किए गए अक्षरों का आकार और प्रकार वैसा ही है जैसा फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का है। दावा किया गया है कि ये फिल्म उन 32 हजार लड़कियों की कहानी पर आधारित है जिनका बीते 10 साल से कोई पता नहीं चला है और ये संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। फिल्म के निर्माता विपुल अमृत लाल शाह इस फिल्म को सुदीप्तो सेन के साथ मिलकर बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Producer Vipul Amrutlal Shah to make film on thousands of girls disappearing in kerala in last 10 years Kashmir files
Vipul Amrutlal Shah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विपुल अमृतलाल शाह ने हाल ही में विद्युत जामवाल के साथ फिल्म ‘सनक’ बनाई है जिसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया। इसके अलावा उनकी बनाई वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ की भी काफी प्रशंसा लोगों ने की है। विपुल अमृतलाल शाह की पत्नी शेफाली शाह ने इस वेब सीरीज में अभिनय किया था। शेफाली की एक फिल्म ‘जलसा’ भी बीते हफ्ते प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई, जिसमें वह एक मुस्लिम नौकरानी का किरदार कर रही है जिसकी बेटी के साथ हुए सड़क हादसे के इर्द गिर्द पूरी फिल्म की कहानी घूमती है। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का ज्यादा विववण तो अभी सामने नहीं आया है लेकिन समझा जा रहा है कि ये फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह ही देश के लोगों पर हो रहे अत्याचारों की कहानी को एक अलग नजरिये से देखने की कोशिश करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed