सब्सक्राइब करें

Project K: आयरन मैन से मिलता है प्रोजेक्ट के से प्रभास का फर्स्ट लुक? नेटिजन्स ने पोस्टर को बताया सस्ती कॉपी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 19 Jul 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Project K Prabhas First Look of film Copied From Iron Man Netizens claims it and calls it Cheap Copy
प्रोजेक्ट के, आयरन मैन - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रोजेक्ट के' पिछले काफी दिनों से लगातार चर्चा में है। फैंस इस स्काई-फाई फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसके साथ ही जिस एक चीज की उन्हें उत्सुकता थी वह फिल्म से सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक देखने का था। मेकर्स जहां फिल्म का टीजर 20 जुलाई को रिलीज करने वाले हैं, वहीं आज उन्होंने फैंस की दिली इच्छा पूरी करते हुए 'प्रोजेक्ट के' से प्रभास और दीपिका के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिए हैं। जहां कुछ फैंस को पोस्टर्स बेहद पसंद आ रहे हैं, वहीं बहुत से ऐसे हैं जो इसे 'आयरन मैन' की कॉपी बता रहे हैं।

Trending Videos
Project K Prabhas First Look of film Copied From Iron Man Netizens claims it and calls it Cheap Copy
प्रोजेक्ट के - फोटो : social media

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से प्रभास का पहला लुक पोस्टर आखिरकार रिलीज हो गया है। पोस्टर रिलीज होने के कुछ ही समय बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया। मेकर्स द्वारा जारी किए गए इस फर्स्ट लुक पोस्टर में प्रभास लोहे का कवच पहने हुए नजर आ रहे हैं। लोहे के कवच और बिखरे हुए बालों में अभिनेता हमेशा की तरह कमाल लग रहे हैं। पोस्टर को देखने से अभी यही लग रहा है कि वह किसी युद्ध के मैदान में लड़ाई कर रहे हैं। इसमें अभिनेता को जोरदार प्रहार करने के लिए तैयार देखा जा सकता है। जहां एक तरफ प्रभास पोस्टर में प्रहार के लिए तैयार नजर आ रहे हैं, वहीं फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाओं से मेकर्स पर प्रहार करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Project K Prabhas First Look of film Copied From Iron Man Netizens claims it and calls it Cheap Copy
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया

जहां एक तरफ फैंस प्रभास के इस कमाल के लुक से बहुत खुश थे, वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने मेकर्स पर इसे हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म से चोरी करने का आरोप लगाया। जी हां, जिस तरह कुछ समय पहले 'एनिमल' के पोस्टर पर कॉपी-पेस्ट का आरोप लगा था, वहीं अब उसी तरह 'पोजेक्ट के' से प्रभास के पोस्टर पर भी नेटिजन्स सवालिया निशान लगा रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स ने वायरल होने के कुछ ही देर बाद 'प्रोजेक्ट के' के पोस्टर और रॉबर्ट डाउनी जूनियर की 'आयरन मैन' के एक पोस्टर के बीच समानताएं ढूंढ निकाली।

Project K Prabhas First Look of film Copied From Iron Man Netizens claims it and calls it Cheap Copy
प्रोजेक्ट के-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट करके मेकर्स पर कॉपी-पेस्ट का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रोजेक्ट-के का फर्स्ट लुक पोस्टर आयरन मैन से कॉपी किया गया है! इतनी घटिया एडिटिंग, प्रभास का चेहरा साफ तौर से फोटोशॉप्ड दिख रहा है, क्या यह एक और आदिपुरुष बनने जा रही है?' एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, 'हर मास्टरपीस की घटिया कॉपी होती है।' मतलब साफ है आयरन मैन के पोस्टर के आगे फैंस को 'प्रोजेक्ट के' का पोस्टर फीका और घटिया लग रहा है। इतना ही नहीं लोग मेकर्स के साथ-साथ प्रभास को भी ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Project K Prabhas First Look of film Copied From Iron Man Netizens claims it and calls it Cheap Copy
प्रभास, प्रोजेक्ट के - फोटो : social media

बता दें, 'प्रोजेक्ट के' इतिहास रचने जा रही है क्योंकि फिल्म सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (एसडीसीसी)  में जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। कॉमिक-कॉन में फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए दीपिका के अलावा फिल्म की पूरी टीम पहुंच चुकी है।  नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, 'प्रोजेक्ट के' में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Neetu Kapoor: बेटे-बहू की शादी पर उठे सवाल से तिलमिलाईं नीतू, क्रिप्टिक नोट के साथ कंगना को दिया करारा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed