नीतू कपूर यूं तो अपने चुलबुले अंदाज और लोगों के बीच अपने स्टाइल के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन अभिनेत्री को गुस्सा करते या लोगों पर तंज कसते कम ही देखा जाता है। हालांकि, आज दिग्गज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया, जिसे देखकर सभी हैरान और परेशान रह गए। दरअसल, नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद सभी कयास लगा रहे हैं कि इससे एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए कंगना पर तंज कसा है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर नीतू कपूर ने क्या कहा और नेटिजन्स इसे कंगना रणौत से क्यों जोड़ रहे हैं? चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...
Neetu Kapoor: बेटे-बहू की शादी पर उठे सवाल से तिलमिलाईं नीतू, क्रिप्टिक नोट के साथ कंगना को दिया करारा जवाब
चलिए पहले जानते हैं कि आखिर नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर क्या शेयर किया है। अभिनेत्री ने अपने हालिया पोस्ट से सभी को चिंता में डाल दिया है। हाल ही में नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया, जिसमें लिखा था कि, 'अब उनके परिवार पहले जैसे नहीं रह गए हैं।' पोस्ट में लिखा है, 'हमारे परिवार अब पहले जैसे नहीं रहे, इसका कारण यह है कि हमने उन लोगों को दफना दिया जो परिवार को एक साथ रखते थे।' नीतू ने पोस्ट तो साझा की, लेकिन इसके कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा।
नीतू कपूर की इस पोस्ट को देखकर सभी दावा कर रहे हैं कि अभिनेत्री ने बिना नाम लिए सभी पर तंज कसने वाली कंगना रणौत पर निशाना साधा है। लेकिन आखिर क्यों? तो वह इसलिए क्योंकि बीते दिन 'क्वीन' ने बिना नाम लिए अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को 'नकली' बताया था। कंगना रणौत ने एक 'फर्जी पति-पत्नी की जोड़ी' पर तंज कसा था, जो कथित तौर पर उनके खिलाफ फर्जी खबरें फैला रही है। कंगना की इस पोस्ट को देखकर कोई भी समझ सकता है कि वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बात कर रही हैं।

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'एक अन्य खबर में एक फर्जी पति-पत्नी की जोड़ी, जो अलग-अलग फ्लोर्स पर रहती है और कपल होने का दिखावा करती है, फिल्म की घोषणाओं के बारे में फर्जी खबरें फैला रही है जो कि नहीं की जा रही हैं और साथ ही मिंत्रा के एक ब्रांड को अपना बता रही हैं... इसके अलावा, किसी ने भी यह नहीं लिखा कि हाल ही में एक फैमिली टूर पर पत्नी और बेटी को नहीं लेकर जाया गया, जबकि तथाकथित पति मुझे टेक्स्ट करके भीख मांग रहा था और उससे मिलने की विनती कर रहा था। इस फर्जी जोड़ी को बेनकाब करने की जरूरत है।' अपने बेटे और बहू पर तंज कसती कंगना की इस तरह की पोस्ट देखने के बाद नीतू कपूर तिलमिला उठी हैं।
Raj Kundra: अब एक्टर बनने जा रहे हैं राज कुंद्रा, पोर्नोग्राफी केस पर बन रही फिल्म में निभाएंगे मुख्य किरदार
कंगना यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे लिखा, 'यह तब होता है जब आप प्यार के लिए नहीं बल्कि फिल्म के प्रचार/पैसे/काम के लिए शादी करते हैं… माफिया पिता के दबाव में शादी करने वाले इस अभिनेता को पापा की परी से शादी करने के बदले में एक फिल्म ट्रायलॉजी देने का वादा किया गया था। फिल्म ट्रायलॉजी डिब्बाबंद हो चुकी है और अब वह नकली शादी से मुक्त होने की सख्त कोशिश कर रहा है... लेकिन दुख की बात है कि अब उसे लेने वाला कोई नहीं है... उसे अपनी पत्नी और बेटी पर ध्यान देना चाहिए... यह भारत है एक बार शादी हो गई तो हो गई... अब सुधर जाओ।' अब नीतू कपूर के इस पोस्ट को यूजर्स कंगना के लिए जवाब के रूप में देख रहे हैं।
OMG2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ की रिलीज डेट टली? गाने से तारीख हटाने पर बढ़ा सस्पेंस