फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर साल 100 करोड़ कमाने वाले सुनील शेट्टी ने गर्लफ्रेंड को कहां किया था प्रपोज, जानकर नहीं होगा यकीन

Thu, 08 Feb 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
propose day 2018 most romantic bollywood stars proposals
sunil shetty with wife mana

वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। हर कपल अपनी अलग-अलग तैयारियों में जुटा हुआ है। आज प्रपोज डे है ऐसे में हर कपल अपने पार्टनर को प्रपोज करके स्पेशल फील कराते हैं। यूं तो प्रपोज करने के कई तरीके हैं, लेकिन अगर बात बॉलीवुड की करें तो सेलिब्रटीज ने कुछ इस अंदाज में अपने पार्टनर को प्रपोज किए जो कि मिसाल बन गए। आगे की स्लाइड्स में ऐसे ही 5 कपल्स के बारे में जानिए।

propose day 2018 most romantic bollywood stars proposals
shah rukh khan and gauri

शाहरुख खान और गौरी खान
रोमांस किंग शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड में एक आदर्श कपल के रुप में देखे जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख ने गौरी को कैसे प्रपोज किया था। दरअसल शाहरुख ने गौरी को पहली बार दिल्ली में एक पार्टी के दौरान देखा था। जहां से दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई और फिर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गया। शाहरुख खान ने गौरी को मुंबई की बीच पर प्रपोज किया था। 1991 में दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की।

propose day 2018 most romantic bollywood stars proposals
Aishwarya Abhishek

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की क्यूटेस्ट जोड़ी में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पहली बार फिल्म 'कुछ ना कहो' के सेट पर मिले। ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'गुरू' की शूटिंग के दौरान अभिषेक के प्रपोजल को एक्सेप्ट किया। अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को न्यूयॉर्क के होटल की बालकनी में प्रपोज किया था। ऐश ने उनके प्रपोजल को स्वीकार किया और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
propose day 2018 most romantic bollywood stars proposals
kareena kapoor, saif ali khan

सैफ अली खान और करीना कपूर खान
सैफ अली खान और करीना कपूर खान की कमेस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों आज बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक हैं। करीना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि 'सैफ ने पेरिस के रिट्ज होटल में प्रपोज किया था। सैफ ने वहां मुझे दो बार प्रपोज किया मगर दोनों बार वह घुटने पर नहीं बैठे थे इसलिए मैंने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद भी सैफ नहीं माने उन्होंने फिर मुझे प्रपोज किया तब मैंने कहा कि मैं सोचकर बताती हूं और फिर दो दिन बाद मैंने हां कर दी।'

विज्ञापन
propose day 2018 most romantic bollywood stars proposals
sunil shetty with wife mana

सुनील शेट्टी और माना
सुनील शेट्टी और माना पहली बार एक पेस्ट्री शॉप में मिले। माना को मनाने के लिए उन्होंने पहले उनकी बहन से दोस्ती की। माना की बहन ने सुनील की मदद की, जिसके बाद उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed