फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'जिंदा है टाइगर' का विरोध, फूंका पुतला और फाड़े पोस्टर

Wed, 27 Dec 2017 02:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Dec 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
protest against tiger zinda hai in Jhansi of Uttar Pradesh
'टाइगर जिंदा है' के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
टाइगर जिंदा है, फिल्म का विरोध सड़कों पर आ गया है। मंगलवार दोपहर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इलाइट सिनेमा पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सिनेमा हॉल के बाहर लगे पोस्टरों को जलाने के बाद अंदर घुसने का प्रयास किया गया। भारी पुलिस तैनात होने की वजह से अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इसके बाद पोस्टरों का पुतला बनाकर फूंका। 


पढ़ें:- टाइगर जिंदा है का शो बंद करवाने पहुंचे लोग, फिर हुआ ऐसा हंगामा
 
protest against tiger zinda hai in Jhansi of Uttar Pradesh
'टाइगर जिंदा है' के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नारेबाजी व हल्ला सुनकर फिल्म के दर्शक सहमे रहे। सिनेमा हॉल के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभिनेता सलमान खान की टाइगर जिंदा है, फिल्म रिलीज होने के बाद से ही विरोध प्रदर्शन तेज हो चुका है। मंगलवार को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहा तक जुलूस निकाला। इलाइट सिनेमा पहुंचकर शो बंद कराने की मांग की। 
protest against tiger zinda hai in Jhansi of Uttar Pradesh
'टाइगर जिंदा है' के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सिनेमा हॉल के बाहर लगे पोस्टर और बैनर फाड़कर आग के हवाले कर दिए। सलमान खान पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही भारी तादाद में कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हॉल के अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
protest against tiger zinda hai in Jhansi of Uttar Pradesh
'टाइगर जिंदा है' के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

नारेबाजी व हो-हल्ला सुनकर फिल्म दर्शक घबरा गए। कुछ देर के लिए शो भी रोकना पड़ा। यहां से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सीधे खिलौना सिनेमा पहुंचे, लेकिन वहां पहले से ही सिनेमा हॉल के कर्मचारियों ने बैनर व पोस्टर उतार लिए थे। यहां भी नारेबाजी करते हुए सिनेमा के अंदर जाने का प्रयास किया। पुलिस बल के साथ मुख्य द्वार पर ताला पड़ा होने के कारण बाहर ही नारेबाजी करते रहे। कार्यकर्ताओं का हंगामा देखते हुए इलाइट व खिलौना सिनेमा के अंदर व बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 
विज्ञापन

इसीलिए पैदा हो रहा विवाद

protest against tiger zinda hai in Jhansi of Uttar Pradesh
Salman Khan
सलमान खान ने फिल्म टाइगर जिंदा है के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में अपने डांस स्टाइल पर धार्मिक कमेंट करार दिया था। कमेंट करने की वजह से एक समाज ने केस दर्ज कराया था। इस फिल्म का विरोध कई शहरों में भी हो रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed