नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। पुलिस अलर्ट पर है और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। नागरिकता संशोधन कानून यानी कि सीएए को लेकर चले रहे विरोध पर बॉलीवुड सितारे भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए किस सितारे ने क्या कहा।
नागरिकता कानून: अनुराग कश्यप से लेकर दीया मिर्जा तक पांच सितारों ने किए ट्वीट, देखें किसने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे विरोध पर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने लिखा- 'मेरी मां हिंदू है और मेरे बायोलॉजिकल पिता ईसाई हैं, जबकि मेरे एडॉप्टेड फादर एक मुसलमान हैं। सभी दस्तावेजों में मेरा धर्म का स्टेटस खाली रहता है। क्या धर्म बताएगा कि मैं भारतीय हूं? ऐसा कभी नहीं हुआ और उम्मीद करती हूं कि न ही कभी होगा। एक भारत।'
My mother is a Hindu, my biological father was a Christian, my adopted father - a Muslim. In all official documents, my religion status stays blank. Does religion determine I am an Indian? It never did and I hope it never does. #OneIndia #India
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने डीजीपी यूपी के ट्वीट को साझा करते हुए कमेंट किया। यूपी डीजीपी ने ट्वीट किया था- '19 तारीख को धारा 144 लगी है और किसी भी सभा की अनुमति नहीं है। अभिभावकों से गुजारिश है कि वह अपने बच्चों की काउंसिलिंग करें।' इस पोस्ट पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया- 'इमरजेंसी फिर से यहां है।'
Emergency is here again.. https://t.co/IYEKErm78R
बेंगलुरू में मशहूर इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को पुलिस हिरासत में लिया गया है। रामचंद्र गुहा को पुलिस हिरासत में लिया जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेखक को हिरासत में लिए जाने पर अभिनेत्री ऋचा चड़्ढा ने प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने रामचंद्र गुहा के वीडियो को साझा करते हुए लिखा- 'लेखक से डर गए?'
HAHAHAHAAAAAAAAAA!!!
.
.
.
.
Writer se darr gaye ? https://t.co/8QK68ODrG0
अभिनेत्री पूजा बेदी ने भी नागरिकता संशोधन कानून पर जारी विरोध प्रदर्शन पर ट्वीट किया। पूजा बेदी ने लिखा- 'पहले कश्मीर में गिरफ्तारी, नजरबंदी और अब दिल्ली एनसीआर में धारा 144। विद्यार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पर भी उनकी पिटाई की गई। अच्छे दिन को भूल जाओ, मुझे नहीं लगता कि भावनात्मक, आर्थिक और शारीरिक तौर पर वैश्विक स्तर पर भारत की ऐसी छवि बनी होगी।'
Let me rephrase my earlier deleted tweet 4 CLARITY💕#GST #Kashmir #housearrest of #leaders #JamiaProtests #Section144
Is this close 2 any sort of promised #achheDin ?
Companies closing. Rising Unemployment. Higher costs& more taxes. Discriminatory laws Clampdowns. Civil unrest