फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे सुशांत', डॉक्टर का दावा- रिया ने कहा था आत्महत्या के विचार आते हैं

Thu, 03 Sep 2020 11:17 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 03 Sep 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Psychiatrist Suzanne Walker says Rhea Chakraborty told me Sushant Singh Rajput had suicidal thoughts
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई लगातार मामले की जांच में जुटी है। रोज इस केस में पूछताछ की जा रही है। इस बीच सुशांत का इलाज करने वाली डॉक्टर सुजैन वॉकर का बयान सामने आया है। इस बयान में डॉक्टर सुजैन ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उनकी माने तो सुशांत बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे।

Psychiatrist Suzanne Walker says Rhea Chakraborty told me Sushant Singh Rajput had suicidal thoughts
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर सुजैन वॉकर ने मुंबई पुलिस को अपना बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि नंबवर 2019 में सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी ने उनसे संपर्क किया था। श्रुति ने कहा था कि सुशांत को एंजाइटी की समस्या है। इसके बाद रिया ने बातचीत हुई तो उन्होंने बताया था कि सुशांत को आत्महत्या के विचार आते हैं।

Psychiatrist Suzanne Walker says Rhea Chakraborty told me Sushant Singh Rajput had suicidal thoughts
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

डॉक्टर वॉकर ने अपने बयान में बताया कि सुशांत अपनी बीमारी के बारे में जानते थे पर वो इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने दवाइयां लेना छोड़ दिया था। कई बार वो इलाज के दौरान रोने भी लगते थे। सुशांत का बायपोलर डिसऑर्डर लगातार बढ़ता जा रहा था और उन्हें लगता था कि वो कभी भी ठीक नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Psychiatrist Suzanne Walker says Rhea Chakraborty told me Sushant Singh Rajput had suicidal thoughts
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
सुशांत से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए डॉक्टर सुजैन वॉकर ने कहा, रिया और सुशांत मेरे पास आए थे। मैंने रिया को बाहर इंतजार करने को कहा। बातचीत के दौरान मुझे लगा कि सुशांत की घबराहट पिछले 10 दिनों में बहुत ज्यादा बढ़ गई है। सुशांत अपनी मां के बहुत ज्यादा करीब थे और बाद में वो अपनी बहनों के करीब हो गए। उन्होंने स्पेस, खगोल विज्ञान और भौतिक विज्ञान की बातें कीं लेकिन उनका बात करने का तरीका और बर्ताव पूरी तरह से अतार्किक और बहुत तेज था जो बायपोलर डिसऑर्डर की तरफ इशारा करता है।
विज्ञापन
Psychiatrist Suzanne Walker says Rhea Chakraborty told me Sushant Singh Rajput had suicidal thoughts
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

डॉक्टर वॉकर ने आगे कहा, 'सुशांत 20 साल की उम्र में एंजाइटी के शिकार हुए थे। मैंने उन्हें डॉक्टर प्रवीण से मिलने को कहा था। हालत सुधरने पर सुशांत दवा लेना बंद कर देते थे। वो जल्द से जल्द ठीक होना चाहते थे। 15 नवंबर 2019 के बाद सुशांत क्लीनिक नहीं आए। मैंने सुशांत की तबीयत को लेकर रिया को मैसेज किए। रिया ने 4 दिसंबर को मैसेज का जवाब नहीं दिया। 5 दिसंबर को रिया को दोबारा मैसेज करके सुशांत की सेहत के बारे में पूछा, जिसके जवाब में रिया ने कहा कि सुशांत अब ठीक है।'

'आदिपुरुष' में सैफ अली खान की बतौर रावण एंट्री के बाद छोटे परदे पर भी आया नया दशानन, यहां पाइए पूरी जानकारी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed