फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pulwama Attack: आतंकी हमले से दुखी कंगना ने की 'मणिकर्णिका' की सक्सेस पार्टी कैंसिल

Sat, 16 Feb 2019 05:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 16 Feb 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Kangana Ranaut Cancel manikarnika success party
kangana ranaut

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले की चारों ओर निंदा हो रही है। इस हमले के बाद आम लोगों से लेकर खास लोगों तक की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस हमले से देश में आक्रोश है। बॉलीवुड में भी गम का माहौल है। किसी ने अपनी पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी तो कोई शहीदों के परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए आगे आया है। 

Pulwama Terror Attack Kangana Ranaut Cancel manikarnika success party
kangana ranaut

वहीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की सक्सेस पार्टी कैंसिल कर दी है। दरअसल, मणिकर्णिका के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की खुशी में कंगना ने एक सक्सेस पार्टी रखी थी, लेकिन इस हमले के बाद उन्होंने पार्टी कैंसिल कर दी है।

Pulwama Terror Attack Kangana Ranaut Cancel manikarnika success party
कंगना - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले कंगना ने इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था- 'पाकिस्तान ने यह कायरतापूर्ण हमला कर बहुत बड़ी गलती की है, उसने न सिर्फ हमारे देश की सुरक्षा को तोड़ा है बल्कि हमारी मान-मर्यादा पर भी चोट पहुंचाई है। साथ ही शांति के मापदंडो का अपमान किया है, अब एक निर्णायक कदम की जरूरत है, ऐसे में जो अहिंसा और शांति की बात करे उसे चांटा मारना चाहिए, सभी के मुंह को काला किया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Kangana Ranaut Cancel manikarnika success party
kangana
कंगना ने कहा- आज भारत का खून बह रहा है, हमारे बेटों को जैसे खंजर से मारा जा रहा है, जो कोई भी इस समय अहिंसा और शांति के बारे में बात करता है तो उसे काला रंग दिखाया जाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड रविवार 17 फरवरी को शहीदों की याद में और इस आतंकी घटना की निंदा करते हुए ब्लैक डे मनाने जा रहा है। 
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Kangana Ranaut Cancel manikarnika success party
पुलवामा में आतंकियों ने आईईडी धमाका किया था
बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में उस वक्त गुरुवार को हमला हुआ, जब सीआरपीएफ (CRPF)  का काफिला गुजर रहा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया। हमले को अंजाम देने वाला 21 साल का आदिल अहमद डार कश्मीर का ही रहनेवाला था। विस्फोट में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed