{"_id":"5c6ac2c0bdec224c7f23d25b","slug":"pulwama-terror-attack-salman-khan-replaces-pakistani-singer-atif-aslam-in-notebook-after-on-crpf","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला: सलमान भी एक्शन के मूड में, अपनी फिल्म से पाकिस्तानी सिंगर को बाहर निकाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलवामा हमला: सलमान भी एक्शन के मूड में, अपनी फिल्म से पाकिस्तानी सिंगर को बाहर निकाला
Mon, 18 Feb 2019 08:46 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 18 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले से पूरा देश आक्रोशित है। देश हर कोई अपने ढंग से पाकिस्तान को इस हमले का जवाब देना चाहता है। यही वह है जो FWICE और AICWA ने किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने से मन कर दिया है। अब इस कड़ी में सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है।
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान ने भी शहीदों की शहादत को देखते हुए अपनी फिल्म से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को निकल दिया है। गौरतलब है कि आतिफ असलम अगले महीने सलमान खान के प्रोडक्शन 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी फिल्म 'नोटबुक' में गाना गाने वाले थे, लेकिन सलमान खान ने अब आतिफ से गाना गवाने से मना कर दिया है।
आतिफ असलम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो आतिफ असलम की जगह पर अब सलमान खान 'नोटबुक' में अरमान मलिक को गाना गाने का मौका दे सकते हैं। खास बात यह है कि पुलवामा अटैक के बाद सलमान खान से पहले अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी पाकिस्तान से किनारा कर चुकी हैं। अभिनेत्री शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने जहां पाकिस्तान में साहित्य कार्यक्रम को रद्द कर दिया। वहीं अजय देवगन ने भी अपनी आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' को पाकिस्तान में रिलीज ना करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgan
- फोटो : file photo
अजय देवगन ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंनेे लिखा- 'पुलवामा हमले के बाद इस माहौल को देखते हुए ‘टोटल धमाल’ फिल्म की टीम ने फैसला लिया है कि ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी।' अजय देवगन के ट्वीट करते ही फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए। सभी अजय के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : Instagram
बात करें सलमान खान की फिल्म 'नोटबुक' की तो इस फिल्म में सलमान खान नई जोड़ी जहीर इकबाल और प्रनूतन को लॉंच कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'नोटबुक' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कश्मीर में हुई है। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं।