बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस समय कोरोना जैसी महामारी से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ की सलामती की दुआ देश के हर कोने में की जा रही है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अमिताभ अस्पताल में हैं और देशभर से लोग प्रार्थनाएं कर रहे हों। अमिताभ के साथ फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा आज भी उनके फैंस को भुलाए नहीं भूलता। इस हादसे का जिम्मेदार पुनीत इस्सर को माना गया था। इसके बाद उन्हें क्या कुछ नहीं झेलना पड़ा...
अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था 'कुली' के सेट पर हादसा, पुनीत इस्सर को भी झेलना पड़ा था ये बड़ा नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुआ कुछ यूं था कि फिल्म का एक फाइटिंग सीन फिल्माया जा रहा था। जिसमें बिग बी और पुनीत इस्सर के बीच जमकर मारपीट होती है। इस सीन के दौरान पुनीत इस्सर को अमिताभ को नकली हिट करते हुए पास रखी टेबल पर गिराना था। लेकिन शॉट मिस हो गया और बिग बी को टेबल का किनारा दुर्भाग्य से पेट के निचले हिस्से में लग गया। इस हादसे के बाद पुनीत के करियर पर भी काफी फर्क पड़ा था।
पुनीत ने हाल ही में एक टीवी शो के दौरान इस बात का खुलासा किया है। पुनीत ने बताया कि इस हादसे के बाद उन्हें काफी समय तक काम नहीं मिला। उन्होंने बताया, 'इस घटना के बाद मेरे हाथ से 7 से 8 फिल्में चली गईं जब तक मुझे 'महाभारत' नहीं मिल गया। मुझे भीम के रोल के लिए बुलाया गया था लेकिन मैं दुर्योधन का रोल करना चाहता था। मैंने दुर्योधन के डायलॉग बोले और मुझे रोल मिल गया।'
आगे पुनीत ने अमिताभ को दयावान बताते हुए कहा कि, 'उन्हें पता था कि मैं परेशान हूं और जब मैं उन्हें देखने अस्पताल गया तो उन्होंने मुझसे बड़े प्यार से बात की। उन्होंने बताया कि वह समझते हैं कि मुझे कैसा लग रहा होगा क्योंकि बिल्कुल ऐसा ही उनके साथ हो चुका है। गलती से उन्होंने भी विनोद खन्ना को घायल कर दिया था। इस वजह से विनोद खन्ना को माथे पर 8 टांके आए थे।'
बता दें कि फिल्म कुली के सेट पर हुआ हादसा इतना गंभीर था कि अमिताभ बच्चन इसकी वजह से अस्पताल में कई महीनों तक भर्ती रहे थे। एक समय तो ऐसा भी आया कि डॉक्टरों में अमिताभ को क्लीनिकली डेड घोषित कर दिया था। लेकिन इसे चमत्कार ही कहेंगे कि अमिताभ इतने बड़े हादसे के बाद भी मौत के मुंह से बचकर निकल आए।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से किया ट्वीट, कहा- 'अहंकार में तीनों गए धन, वैभव और...'